Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डस्वास्थ

अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना में फर्जीवाड़ा, जांच को कमेटी गठित

देहरादून। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। मामला काशीपुर के आस्था हॉस्पिटल से जुड़ा है। अस्पताल प्रबंधन ने फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर भुगतान को आवेदन किया। एक ही दिन में एक परिवार के तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती दिखाकर क्लेम प्रस्तुत कर दिया। अच्छी बात यह कि राज्य स्वास्थ्य अभिकरण के अधीन क्रियान्वयन सहायता एजेंसी की पकड़ में मामला आ गया।

योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी युगल किशोर पंत ने इस मामले को धोखाधड़ी मान इसकी जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। जिसमें योजना के अंतर्गत मेडिकल एंड क्वालिटी के सहायक निदेशक डॉ. अमलेश कुमार सिंह व मेडिकल ऑफिसर डॉ. मदन मोहन को शामिल किया गया है। यह समिति अगले 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

उन्होंने बताया कि मामला पकड़ में आने के बाद अस्पताल को जांच रिपोर्ट आने तक पैनल से हटा दिया गया है। अस्पताल के लॉगिन को भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभिकरण के सिस्टम पर तत्काल प्रभाव से ब्लॉक कर दिया गया है।

खुद से, खुद के अस्पताल को रेफर किए मरीज 

काशीपुर स्थित आस्था हॉस्पिटल 18 दिसंबर को योजना में सूचीबद्ध हुआ था। अस्पताल के संचालक डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने बताया था कि वह अस्पताल में एकमात्र चिकित्सक हैं। वह एलडी भट्ट राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय काशीपुर में भी संविदा पर तैनात पूर्णकालिक चिकित्सक हैं। खुद के एकल स्वामित्व वाले अस्पताल को फायदा पहुंचाने के लिए डॉ. भट्ट ने भुगतान को लेकर फर्जीवाड़ा किया। उनकी ओर से स्वयं के हस्ताक्षर एवं राजकीय अस्पताल की मोहर के साथ 17 मरीजों को आस्था हॉस्पिटल यानी अपने अस्पताल के लिए रेफर किया।

कई स्तर पर गड़बड़ी

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केलाखेड़ा में कोई भी चिकित्सक तैनात न होने के बावजूद मेडिकल ऑफिसर की मुहर लगाकर 17 मरीजों को रेफर किया गया, जिनमें सात मरीज आस्था हॉस्पिटल को रेफर हुए। फर्जीवाड़ा की हद यह कि आस्था हास्पिटल में बीती 30 मार्च को एक ही परिवार के तीन सदस्यों ऊषा, आरती व पूजा को भर्ती दिखाया गया। सत्यापन करने के बाद पता चला कि उक्त तीनों मरीज अस्पताल में भर्ती हुए ही नहीं हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इन मरीजों के उपचार के नाम पर निर्धारित पैकेज के तहत क्लेम के लिए आवेदन प्रस्तुत कर दिया।

नौ परिवारों के एक से अधिक सदस्यों का उपचार 

पड़ताल में यह भी पता लगा कि छह अप्रैल तक आस्था हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के अतंर्गत 57 मरीजों को भर्ती कर उपचार कराया गया। इनमें भी नौ परिवारों के एक से अधिक सदस्यों का उपचार दिखाया गया है। यानी इन नौ परिवारों के 21 मरीजों का इलाज दिखाया गया है। खास बात यह कि 57 मरीजों में से 24 मरीजों का उपचार केवल दो पैकेज (एक्युट गैस्ट्रिक व इंट्रिक फीवर) के अंतर्गत किया गया है।

वहीं, मरीज कलावती व नइमा को बहुत कम समय के अंतराल में एक से अधिक बार अलग-अलग पैकेजों के अतंर्गत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला पकड़ में आने के बाद राज्य स्वास्थ्य अभिकरण की आंखे खुली और आनन-फानन में इस अस्पताल की सूचीबद्धता को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है।

 690 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!