Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

जो हमारी तरह से विवाह ना करे उनका होना चाहिए विशेष सम्‍मान: बाबा रामदेव

हरिद्वार: योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि इस देश में जो हमारी तरह से विवाह ना करे उनका विशेष सम्मान होना चाहिए। जो विवाह करे तो 2 से ज्यादा संतान पैदा करे तो उसकी वोटिंग राइट नहीं होनी चाहिए।पतंजलि योगपीठ फेस 2 में आयोजित ज्ञान कुंभ के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में वक्ताओं ने उच्च शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा पर अपने विचार रखें। योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को जाति धर्म वर्ण लिंग के आधार पर भेदभाव ठीक नहीं है। कहा कि भारतीय संस्कृति में सभी को समान शिक्षा का अधिकार है। बोले कि हमारे अंदर ज्ञान की असीम संभावनाएं हैं। इसे तलाशने में गुरु और विश्वविद्यालय की भूमिका अहम है। कहा कि आज शिक्षण संस्थानों में अभ्यास पर ज्यादा जोर नहीं दिया जा रहा है। इसके बिना कोई भी पूरी तरह से प्रतिष्ठित नहीं हो सकता। कहा कि विश्वविद्यालयों में ऐसी व्यवस्था बनाएं, जहां प्रतिस्पर्धा की जगह आत्मास्पर्धा हो। इससे ही युग निर्माण संभव है उन्होंने विश्वविद्यालयों में योग आयुर्वेद नेचुरोपैथी आदि को बढ़ावा देने पर जोर दिया और इसके लिए पतंजलि की ओर से सहयोग का भी भरोसा दिया।

केवल यह कहने से काम नहीं चलेगा कि हमारी परंपरा श्रेष्ठ है

संस्कृत उत्थान न्यास के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर अतुल भाई कोठारी ने कहा कि शिक्षा का मूल आधार एकाग्रता है। जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफल से सफलतम बनने के लिए एकाग्रता बेहद जरूरी है। इसके लिए उन्होंने शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन की प्रक्रिया से पूर्व ओमकार के प्रयोग पर बल दिया। इससे एकाग्रता के साथ आत्मिक शांति भी मिलेगी। केवल यह कहने से काम नहीं चलेगा कि हमारी परंपरा श्रेष्ठ है। इसकी अनुभूति भी करानी होगी। हम नैतिक मूल्यों की बात करते हैं पर पहले स्वयं के अंदर नैतिकता का पुट होना जरूरी है। भारतीय ज्ञान परंपरा को और आगे ले जाना हम सबों का सामूहिक दायित्व होना चाहिए। चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास की शिक्षा शिक्षण संस्थानों में दी जानी चाहिए। इससे विद्यार्थी ना केवल आत्मनिर्भर होगा, बल्कि दूसरों को भी आत्मनिर्भर बनाएगा।

जब तक शिक्षा की अपनी भाषा नहीं होगी तब तक बहुत ज्यादा तरक्की संभव नहीं है। अपनी भाषा में शिक्षा बगैर भारतीय ज्ञान परंपरा को विकसित नहीं किया जा सकता है। कहा मां और मात्री भाषा का कोई विकल्प नहीं है। समस्या खिलाने से समाधान नहीं होने वाला। देश को बदलना है। शिक्षा पद्धति को भी बदलना होगा। पहले सत्र में प्रोफेसर यू एस रावत, प्रोफेसर आर के पांडे, देवी प्रसाद त्रिपाठी, पीयूष कांत दीक्षित, डीपी सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

 97 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!