Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
मनोरंजन

2.0 के इस लुक में ख़ुद को देख कर अक्षय कुमार के होश उड़ गए

मुंबई। फिल्म 2.0 भारत की सबसे महंगी फिल्म है और इसमें स्पेशल इफेक्ट्स के साथ अक्षय कुमार के किरदार को गढ़ने के लिए कड़ी मशक्क्त की गई है। अक्षय को मेकअप करने और उसे उतारने में घंटों का वक्त लगता था।

अक्षय कुमार ने शनिवार को चेन्नई के सत्यम सिनेमाघर में फिल्म 2. 0 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान बताया कि इस फिल्म में उनका रोल विलेन का है। उनका लुक बेहद ही ख़तरनाक है। इस गेटअप में आने के लिए अक्षय कुमार को हर बार सिर्फ़ मेकअप पर घंटों बैठना पड़ता था। अक्षय कुमार ने बताया कि उन्हें हर बार अपने रोल में आने के लिए पहले साढ़े तीन घंटे तक मेकअप करवाना पड़ता था और फिर डेढ़ घंटे उसे उतारने में लग जाते थे।

अक्षय कुमार ने इस इवेंट में तमिल में भी बोले जिसे वो एक कागज पर लिख कर लाये थे। अक्षय ने कहा कि रजनी सर और शंकर के इस एपिक में काम कर वो गर्व महसूस कर रहे हैं और इसके लिए आभारी भी हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के निर्देशन शंकर सिर्फ डायरेक्टर ही नहीं बल्कि एक साइंटिस्ट भी हैं। मैंने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनसे बहुत कुछ सीखा है। अक्षय कुमार ने कहा कि अपने 28 साल के करियर में जो भी मेकअप उन्होंने किया वो सिर्फ़ इसी फिल्म के लिए था l जब उन्होंने मेकअप होने के बाद पहली बार खुद को देखा तो सकते में आ गए l लेकिन इस दौरान उन्होंने जितनी भी कठिनाई का सामना करना पड़ा वो मायने रखता है l

ट्रेलर लॉन्च में रजनीकांत अपने सादगी भरे अंदाज़ में नज़र आये जबकि फिल्म की लीडिंग लेडी एमी जैक्सन ग्लैमरस लग रही थीं।

इस दौरान एक वीडियो भी दिखाया गया जिसमें कमल हासन और बाहुबली के डायरेक्टर एस एस राजमौली अपनी शुभकामनाएं देते नज़र आये। समारोह में इस फिल्म के म्यूज़िक डायरेक्टर ए आर रहमान भी मौजूद थे।

 75 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!