कमाई के मामले में कपिल शर्मा और भारती सिंह से लेकर इन टीवी कलाकारों ने किया कमाल

सोनी टीवी के द कपिल शर्मा शो के होस्ट कपिल हमेशा से ही अपनी फीस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कई बार उनके शो में आए मेहमान भी उनकी करोड़ों की फीस पर उनकी चुटकी लेते रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ कपिल शर्मा ही नहीं बल्कि कई और टीवी स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट में जगह बनाई है।
कपिल शर्मा- फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 सेलेब्स की एक लिस्ट रिलीज़ की गई है, जिसमें कपिल शर्मा ने 53वां स्थान हासिल किया है। कपिल शर्मा की सालाना औसत कमाई 34.03 करोड़ रुपये हैं। इसी के साथ कपिल शर्मा टेलीविज़न इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार बन गए हैं।
भारती सिंह- इन दिनों द कपिल शर्मा शो में नज़र आ रही भारती सिंह ने भी इस लिस्ट में 82वां स्थान हासिल किया है। भारती सिंह की सालाना औसत कमाई 10. 93 करोड़ रुपये है। कपिल शर्मा शो के अलावा भारती कलर्स के गेम शो खतरा खतरा खतरा में भी नज़र आ रही हैं।
संजीव कपूर- टीवी की पॉपुलर हस्तियों में से एक शेफ संजीव कपूर ने 24.3 करोड़ की सालाना कमाई करते हुए फोर्ब्स की लिस्ट में 73वें नंबर पर जगह बनाई है। पिछले साल आई लिस्ट में संजीव 32वें स्थान पर थे।
करण कुंद्रा- टीवी के फैमस एक्टर करण कुंद्रा ने पिछले साल 82वें के मुकाबले इस साल 92वां स्थान हासिल किया है। इनकी सालाना कमाई का औसत 4.12 करोड़ है। आखिरी बार करण को लव स्कूल 4 शो में देखा गया था।
139 total views, 1 views today