Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
आर्थिक गतिविधियाँ

अब नेट बैंकिंग खाते को कर सकते हैं लॉक/अनलॉक, जानिए पूरा प्रोसेस.

बदलते वक्त में इंटरनेट की पहुंच ने हर काम आसान कर दिया है। अगर इसका फायदा बैंकिंग क्षेत्र में देखें तो भी इंटरनेट बैंकिंग से काफी कुछ काम सुलभ हो गया है। बता दें कि अधिकांश बैंकिंग सुविधाएं 24×7 के तहत काम करती हैं। बैंकिंग सेवा में इंटरनेट बैंकिंग के जरिये फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान, फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) खोलना बहुत आसान हो गया है। अगर बात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की करें तो इस बैंक की सुविधा लेने वाले ग्राहक नेट बैंकिंग को लॉक और अनलॉक कर सकते हैं। नेट बैंकिंग खाते को लॉक करने से अकाउंट डिसेबल हो जाएगा। बैंक के मुताबिक, यह सुविधा केवल रिटेल यूजर्स के लिए है, कॉर्पोरेट यूजर्स इस सुविधा का लाभ नहीं ले सकते।

कैसे बंद करें इंटरनेट बैंकिंग सुविधा

बैंक की वेबसाइट पर जाएं
  • www.onlinesbi.com पर जाएं। ‘लॉक और अनलॉक यूजर्स’ खोजें।
  • ‘लॉक एंड अनलॉक यूजर’ पर क्लिक करें।
  • एक नया विंडो खुलेगा। ड्रॉप डाउन मेनू से, ‘लॉक यूजर एक्सेस’ ऑप्शन का चुनाव करें।
  • अब, अपने डिटेल मसलन, इनरनेट बैंकिंग यूजरनेम, खाता संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • अब न्यू पॉप-अप विंडो खुलेगी।
  • जब आप डिटेल सबमिट करेंगे उसके बाद एक नया पॉप-अप खुल जाएगा। इसमें तीन पॉइंट दिखाए जाएंगे।
  • पहला- अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके खाते में कोई अनधिकृत पहुंच/लेन-देन हो रहा है, तो आप अपनी इंटरनेट एक्सेस को लॉक कर सकते हैं।
  • दूसरा- यूजर की ओर से निर्धारित कोई भी लेन-देन और स्थायी निर्देश सक्रिय रहेंगे और इन प्रक्रियाओं में कोई बदलाव नहीं होगा।
  • तीसरा ये कि OK पर क्लिक करने से आपका इंटरनेट एक्सेस लॉक हो जाएगा और आप कोई भी इंटरनेट बैंकिंग लेनदेन नहीं कर पाएंगे।

इन सबके बाद ‘OK’ पर क्लिक करना होगा। अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी पर एक ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) जाएगा। अगर संयुक्त खाता है तो प्राइमरी खाता धारक के मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।

आप जैसी ही ओटीपी डालेंगे आपकी इंटरनेट बैंकिंग लॉक हो जाएगी।

अब अपने इंटरनेट बैंकिंग सुविधा अनलॉक करने का प्रोसेस जान लें

  • सबसे पहले आपको बैंक की वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाना होगा। यहां पहुंचने के बाद ‘लॉक और अनलॉक यूजर्स’ के विकल्प को खोजें।
  • ‘लॉक एंड अनलॉक यूजर’ ऑप्शन का चुनाव करें। एक नया विंडो खुलेगा। ड्रॉप डाउन मेनू से ‘अनलॉक यूजर एक्सेस’ का चयन करें। उसके बाद, अपना डिटेल डालें जैसे कि इंटरनेट बैंकिंग यूजर्स का नाम, खाता संख्या और कैप्चा कोड।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक ओटीपी जाएगा।
  • अब आपसे वेबसाइट पूछेगी कि क्या आप ‘बैंकिंग पासवर्ड के जरिए’ या ‘होम ब्रांच के जरिए’ इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस अनलॉक करना चाहते हैं।
  • चुने हुए ‘प्रोफाइल पासवर्ड विकल्प के माध्यम से’ प्रोफाइल पासवर्ड डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • यदि आप बैंक के ब्रांच के जरिये अपने इंटरनेट बैंकिंग को अनलॉक करना चाहते हैं, तो आपको अपने होम ब्रांच पर जाना होगा।
  • प्रोफाइल पासवर्ड डालने के बाद आपकी इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस अनलॉक हो जाएगी।

 130 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!