Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

भारत में कोरोना की दूसरी लहर का तांडव : बीते 24 घंटों में आए 3,66,161 नए मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मई 2021, सोमवार, नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण तबाही का मंजर है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों से थोड़ी राहत है। इसके अनुसार बीते 24 घंटों में COVID-19 के 3,66,161 नए मामलों की पहचान हुई वहीं 3,53,818 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया और स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। वहीं इस अवधि में 3,754 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके बाद देश में अब तक महामारी के कारण संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2,26,62,575 हो गया है और कुल मौतों की संख्या 2,46,116 है।

मंत्रालय के अनुसार, अभी देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,45,237 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,86,71,222 है। संक्रमण से बचाव के लिए देश में शुरू किए गए वैक्सीनेशन अभियान के तहत देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,01,76,603 हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से मिली जानकारी के अनुसार रविवार तक देश में कोरोना वायरस के लिए कुल 30,37,50,077 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,74,606 सैंपल केवल कल टेस्ट किए गए।

इस माह की 1 तारीख को पहला दिन था जब 4 लाख से अधिक संक्रमितों की पहचान 24 घंटे की अवधि में की गई। उस दिन COVID-19 के 4,01,993 नए मामले दर्ज हुए थे और 3,523 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले 21 अप्रैल को संक्रमण का आंकड़ा 3 लाख के पार चला गया था यानि मात्र दस दिनों के भीतर 1 लाख मामले बढ़ गए।

देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं, कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी। इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ और 19 अप्रैल को कोविड-19 के मामले 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे। इसके बाद 4 मई 2021 को यह आंकड़ा 2 करोड़ को पार कर गया।

 140 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!