Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

उत्तर प्रदेश सरकार के टीकाकरण महाअभियान : 11 और जिलों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मई 2021, सोमवार, लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के लिए सरकार के महाअभियान का दूसरा चरण उत्तर प्रदेश में आज से शुरु होगा। इसमें युवाओं (18 से 44 वर्ष) का टीकाकरण होगा। उत्तर प्रदेश के साथ बेहद संक्रमित जिलों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण पहले से ही चल रहा है, इसी क्रम में सोमवार को 11 अन्य जिलों को जोड़ा गया है।

कोरोना की दूसरी लहर को थामने के मकसद से प्रदेश के 11 और जिलों में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण अभियान की शुरुआत आज से होगी। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सात जिलों में बीती एक मई से इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण जारी है। प्रदेश के 362 केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष के 56,800 युवाओं को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इन सभी ने अपना ऑनलाइप पंजीकरण कराया है।

प्रदेश के जिन 11 जिलों में 18 प्लस के टीकाकरण की शुरुआत होगी, उनमें आगरा, लीगढ़, अयोध्या, फीरोजाबाद, गाजियाबाद, झांसी, मथुरा, मुरादाबाद, सहारनपुर, शाहजहांपुर और गौतम बुद्ध नगर शामिल हैं। लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और बरेली में यह अभियान पहली मई से जारी है। इसके साथ ही 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण भी पूरे प्रदेश में जारी है। आज से इनका ऑन द स्पॉट टीकाकरण नहीं होगा। अब इनको भी पहले से अपना पंजीकरण कराना होगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह गौतमबुद्धनगर और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। सांसद और विधायक अपने जिलों में अलग-अलग केंद्रों पर अभियान का शुभारंभ करेंगे।

इन 18 जिलों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के टीकाकरण के लिए कुल 362 केंद्र बनाए गए हैं जिनमें सोमवार को 56,800 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

टीकाकरण अभियान को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सरकार वैक्सीन की आपूर्ति की व्यवस्था में जुटी है। शनिवार को सरकार को जहां कोविशील्ड वैक्सीन की 3.5 लाख डोज मिली, वहीं रविवार को कोवैक्सीन की 1.5 लाख डोज लखनऊ पहुंची।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने और वैक्सीन की बर्बादी को न्यूनतम करने का निर्देश दिया है

 803 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!