Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने राधास्वामी सत्संग भवन हरिद्वार बाईपास रोड पर बने जम्बो टीकाकरण केन्द्र का किया निरीक्षण

  • ‘सैम्पल प्राप्त करते समय प्रत्येक सैम्पल देने वाले व्यक्ति को किट वितरित की जाए’ : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मई 2021, रविवार, देहरादून (जि.सू.का.)। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारियों सहित विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

जिलाधिकारी ने निर्देश कि सभी ग्राम प्रधानों को संदेश भिजवायें कि गाँव में लोग एक दूसरे से न मिले, सार्वजनिक स्थनों पर मास्क का प्रयोग करें, शहर एवं अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों को 7 दिनों तक क्वोरेंनटीन किया जाए तथा गाँव में शादी-विवाह एवं अन्य समारोह में 25 अधिक व्यक्यिों को एकत्रित न किया जाए, साथ ही यदि किसी व्यक्ति को सर्दी, जुखाम, खांसी, बुखार आदि के लक्षण हैं तो उसका सैम्पल प्राप्त करने हेतु सूचित किया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया सैम्पल प्राप्त करते समय प्रत्येक सैम्पल देने वाले व्यक्ति को किट वितरित की जाए तथा इसका प्रतिदिन मिलान भी सम्बन्धित लैब से करते हुए क्रास चैक भी कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि कन्टेंनमेंन्ट जोन में फल-सब्जी, दूध राशन आदि आवश्यक वस्तुयें पहुँचाई जायें। उन्होंने कहा कि 18-44 वर्ष के व्यक्तियों के टीकाकरण हेतु जो टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हैं उनमें दवा, आदि व्यवस्थायें पूरी की जायें इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए समस्त प्राइवेट लैब्स को अवगत करा दिया जाए की कन्ट्रोल रूम से प्राप्त होने वाली होम सैम्पलिंग के कलैक्शन काॅल पर सैम्पलिंग कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समस्त एमओआईसी को निर्देशित किया कि वे अपने से सम्बन्धित माननीय विधायक गणों से वार्ता कर अस्पताल की अन्य व्यवस्थायें पूरी करने में सहयोग प्राप्त करें।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, जिला सर्विलांस अधिकारी तथा अन्य सम्बन्धितों के साथ राधास्वामी सत्संग भवन हरिद्वार बाईपास रोड पर बने जम्बो टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को कल से यहॉं पर आयोजित होने वाले 18-44 वर्ष के व्यक्तियों के टीकाकरण की व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में राज्य एवं भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन का पालन करवाते हुए अनावश्यक घूमने वालों, समाजिक दूरी के मानकों का उल्लंघन करने वालों तथा मास्क का उपयोग न करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए, इसके लिए पुलिस का सहयोग भी प्राप्त किया जाए। उन्होंने निर्देेशित किया कि प्रत्येक राशन, फल, सब्जी की दुकानों पर प्रत्येक वस्तु की रेट लिस्ट चस्पा कराई जाए तथा समय समय पर इसकी जाँच भी की जाए। इसी प्रकार उन्होंने मेडिकल स्टोर पर दवाई का स्टाॅक, मूल्य आदि का भी निरीक्षण कर जाँच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए की क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति जिनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई है उनको होम आयशोलेशन किट मिल जाए। जिलाधिकारी ने आमजनमानस से अनुरोध किया आवश्यक वस्तुओं को लेने के लिए बाजारों में आने पर मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन करें, अनावश्यक ना घूमें तथा यदि किसी व्यक्ति में लक्षण प्रतीत हो रहें है तो चिकित्सकों से परामर्श लें।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज उप जिलाधिकारी डोईवाला लक्ष्मीराज चैहान द्वारा टीम के साथ फल सब्जी विक्रेताओं की आदि दुकानों पर चैकिंग अभियान चलाया।
दौरान उन्होंने ओवर रेटिंग कर रहे फल-सब्जी विक्रेताओं पर चालान की कार्यवाही की गई। साथ ही आवश्यक वस्तुओं की सामग्री के व्यापारियों को सख्त हिदायत दी गई की सभी दुकानदार 12 बजे के बाद दुकानें बंद कर दें, यदि किसी दुकानदार के द्वारा पुनरावृत्ति की जाती है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 250 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!