Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
राजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री ने प्रधान से पूछा: कि सरकार का पैसा गांव तक पहुंच रहा है या नहीं ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्ती जिले के कप्तानगंज विकास खंड के नकटीदेई ग्राम पंचायत की प्रधान वर्षा सिंह से शुक्रवार को बात कर लॉकडाउन में गांव का हाल जाना। गरीबों और श्रमिकों को भेजी गई सहायता राशि और खाद्यान्न के बारे में जानकारी लेकर अफसरों की कार्यशैली भी परखी।

प्रधानमंत्री से लाइव बात के लिए स्‍कूल में हुआ था इंतजाम

दरअसल पंचायतीराज दिवस पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के चुनिंदा प्रधानों से बात करने के क्रम में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार पाने वाली उत्तर प्रदेश में बस्ती के नकटीदेई बुजुर्ग की प्रधान वर्षा सिंह से बात कर रहे थे। प्रधान से प्रधानमंत्री की लाइव बातचीत के लिए गांव के ही स्कूल में सारा इंतजाम किया गया था।

लॉकडाउन की स्थिति को लेकर भी पीएम नरेंद्र मोदी ने किए सवाल

प्रधानमंत्री सुबह दस बजे लाइव हुए। कर्नाटक,बिहार और जम्मू कश्मीर के प्रधानों से बात करने के बाद सीधे उत्तर प्रदेश की प्रधान वर्षा सिंह से जुड़ गए। प्रधानमंत्री ने पूछा-लॉकडाउन का पालन ठीक ढंग से हो रहा है। जवाब में प्रधान ने कहा कि उनके गांव में लॉकडाउन का पालन पूरी तरह से हो रहा है। वह अपने ग्राम पंचायत में आशा, एएनम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से डोर टू डोर जाकर लोगों को इसके लिए जागरूक कर रहीं हैं। उन्हें फिजिकल डिस्टेंसिंग के बारे में भी बताया जा रहा है। फिर पीएम ने पूछा -कितने दिनों से प्रधान हैं। जवाब में बताया कि वह पहली बार प्रधान बनी है।

प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस के बारे में दी जानकारी

पीएम ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। प्रधान से यह भी पूछा कि गांव के लोग सरकार से संतुष्ट हैं, इस पर प्रधान ने बोला हां। प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस की चर्चा करते हुए कहा कि वह अपने आप किसी के घर नहीं जाता। अगर आप उसे लेने जाएंगे, बुलाने जाएंगे तो वह आपके साथ घर में घुस जाएगा और फिर किसी को नहीं छोड़ेगा। ऐसे में एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी बनाए रखना जरूरी है।

पहले एक रुपये के बदले 15 पैसा जाता था, अब क्‍या है हाल

पीएम ने प्रधान से कहा पहले गांवों में चर्चा होती थी कि दिल्ली से एक रुपया निकलता है तो गांव में 15 पैसा ही पहुंचता है। आजकल एक रुपया निकलता है तो वह खाते में जमा हो जाता है। गांव वालों को कैसा लग रहा है। इस पर प्रधान ने कहा कि गांव वाले सरकार की व्यवस्था से पूरी तरह खुश हैं। सभी योजनाओं का लाभ उनको सीधे मिल रहा है। इस मौके पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार ङ्क्षसह और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीना आदि मौजूद रहे।

 70 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!