Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
खेल-जगत

कुलदीप यादव ने की एमएस धौनी की तारीफ, बोले धौनी के रहते मुझे कोच की याद कभी नहीं आई

भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अक्सर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की तारीफ करते नजर आते हैं। कुलदीप हमेशा धौनी की तारीफ इसलिए भी करते हैं, क्योंकि एमएस धौनी ने उनकी गेंदबाजी को काफी सुधारा है। कुलदीप यादव ने अब महेंद्र सिंह धौनी की तारीफ में कहा है कि पूर्व कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अच्छा गेंदबाज बनने में उनकी मदद की है।

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने यहां तक कह दिया कि एमएस धौनी के कारण उन्हें अपने कोच की कमी नहीं खलती है, क्योंकि दोनों स्पिन को लेकर एक समान सोच रखते हैं। कुलदीप ने कहा कि मैं कोई एक बात याद नहीं कर सकता। इससे पहले कुलदीप यादव ने ये भी कहा था कि उन्हें धौनी से डर भी लगता है, क्योंकि वो जो चाहते हैं और कई बार हम नहीं करते हैं तो वे गुस्सा भी करते हैं, जिससे मुझे डर लगता है।

कोच भी ऐसा ही बोलते हैं- कुलदीप

कुलदीप ने कहा है, “धौनी मुझसे हमेशा बोलते थे कि गेंद को स्पिन कराना है फ्लैट नहीं। ठीक ऐसा ही मेरे कोच भी बोलते हैं। इसलिए मुझे उनकी याद नहीं आती।” वहीं, जब उनसे पूछा गया कि किस बल्लेबाज के खिलाफ वे सुपर ओवर नहीं करना पसंद करेंगे तो इस बारे में उन्होंने कहा, “मैं सूर्य कुमार यादव, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के खिलाफ सुपर ओवर करना पसंद नहीं करूंगा, क्योंकि ये स्पिन के अच्छे खिलाड़ी हैं।”

कुलदीप यादव ने ये भी खुलासा किया है कि वे एमएस धौनी और युजवेंद्र चहल के काफी करीब हैं। कुलदीप यादव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि माही भाई ने वनडे विश्व कप के दौरान मेरी खूब खिंचाई की थी। वो हर मैच और प्रैक्टिस सेशन में मेरी टांग खींचते थे। विराट कोहली हमेशा बस में आगे बैठते थे, लेकिन धौनी 20-25 दिन हमारे साथ पीछे बैठे थे। धौनी ने अपना आखिरी मैच वर्ल्ड कप में ही खेला था।

 94 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!