Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डधार्मिक

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट 18 मई को ब्रह्ममुहूर्त में खोले जाएंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मई, 2020, शनिवार। चमोली जिले में समुद्रतल से 11808 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट 18 मई को ब्रह्ममुहूर्त में खोले जाएंगे। इसके लिए मंदिर समिति की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी तक रुद्रनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। लॉकडाउन के चलते इसमें विलंब हुआ।

रुद्रनाथ धाम में भगवान शिव के मुख दर्शन होते हैं। रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी प्रयाग दत्त भट्ट ने बताया कि 14 मई को शीतकालीन गद्दीस्थल गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर से बाबा रुद्रनाथ की भोग मूर्ति बाहर निकालकर सभामंडप में स्थापित की जाएगी। दो दिन बाबा यहीं भक्तों को दर्शन देंगे।

16 मई को बाबा की उत्सव डोली रुद्रनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी और उसका पहला पड़ाव होगा पनार बुग्याल। 17 मई की शाम डोली रुद्रनाथ धाम पहुंचेगी और 18 मई को ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

बताया कि कपाट खुलने के मौके पर धाम में कितने लोग मौजूद रहेंगे, इसे लेकर जल्द प्रशासन के साथ बैठक होनी है। डोली यात्रा के दौरान शारीरिक दूरी के नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। उधर, रुद्रनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। यह पैदल मार्ग केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अधीन है।

प्रभाग की रेंज अधिकारी आरती मैठाणी ने बताया कि छह मजदूर बर्फ हटाने के कार्य में जुटे हुए हैं। हालांकि पित्रधार से आगे अधिक बर्फ होने और रोज शाम के वक्त मौसम का मिजाज बिगड़ने से बर्फ हटाने के कार्य बाधित हो रहा है। बावजूद इसके कपाट खुलने से पूर्व मार्ग से बर्फ को पूरी तरह हटा दिया जाएगा।

मद्महेश्वर की डोली अपने धाम को रवाना

पंचकेदारों में शामिल द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर दो दिनों तक सभामंडप में रहने के बाद अपने धाम के लिए रवाना हो गई। 11 मई को ठीक 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। गत गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की उपस्थिति में ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के गर्भगृह से भगवान की जागृत भोग मूर्ति को बाहर लाकर सभामंडप में विराजमान किया था।

शुक्रवार को भी उत्सव डोली सभामंडप में ही विराजमान रही। इस दौरान पुजारी गंगाधर लिंग ने भगवान का महाभिषेक, आरती समेत कई नित्य पूजाएं संपन्न की गई। आज सुबह नित्य पूजा अर्चना के बाद भगवान की डोली अपने धाम मद्महेश्वर को रवाना हो गई। लॉकडाउन के मद्देनजर इस दौरान सीमित लोग ही शामिल हैं। मद्महेश्वर भगवान की डोली भी ऊखीमठ से वाहन से अपने प्रथम पड़ाव रांसी पहुंचेगी।

हेमकुंड पैदल मार्ग पर विद्युत लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू

श्री हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर शीतकाल के दौरान क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। शीतकाल में यहां बर्फबारी से विद्युत लाइन को भारी नुकसान पहुंचा है। लगातार मौसम खराब होने से भी कर्मचारियों को मरम्मत कार्य में मशक्कत करनी पड़ रही है। विभाग का दावा है कि जून के प्रथम सप्ताह तक हेमकुंड साहिब तक विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के चलते हेमकुंड गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से यहां यात्र शुरू करने को लेकर को निर्णय नहीं लिया है। ऊर्जा निगम ने शीतकाल के दौरान क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि हेमकुंड साहिब सहित यात्र के मुख्य पड़ाव घांघरिया व हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में विद्युत आपूर्ति के लिए 16 किमी लंबी विद्युत लाइन का निर्माण किया है। इस वर्ष शीतकाल में हुई बर्फवारी के चलते यहां पैदल मार्ग पर इसे नुकसान पहुंचा।

जंगलचट्टी से हेमकुंड साहिब तक 10 किमी विद्युत लाइन पर 16 से अधिक पोल क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति बाधित है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता डीएस पंवार का कहना है कि हेमकुंड साहिब को सप्लाई हो रही विद्युत लाइन पर 16 से अधिक विद्युत पोलों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। इनके सुधारीकरण के लिए 12 कर्मचारियों की टीम के साथ सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया है।

 104 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!