Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
मनोरंजनस्वास्थ

एक्टर फरहान अख्तर ने अस्पतालों के डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ के लिए डॉनेट किए 1000 पीपीई किट

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मई, 2020, शनिवार। बॉलीवुड जगत कोरोना वायरस जैसी महामारी के दौर में मदद के लिए आगे आया है। बॉलीवुड स्टार्स ने सरकार की आर्थिक मदद करने से लेकर डेली वैजेज वर्कर्स को खान, राशन पहुंचाने तक अपनी मदद की है। कई स्टार्स ने अपनी निजी प्रोपर्टी को क्वारंटाइन सेंटर्स के लिए दे दिया तो कई स्टार्स मेडिकल स्टाफ, पुलिस की भी मदद कर रहे हैं। अब इस क्रम में एक्टर फरहान अख्तर सामने आए हैं और उन्होंने सरकारी अस्पतालों में 1000 पीपीई किट दान में दिए हैं।

इससे पहले एक्टर शाहरुख खान ने भी 25000 पीपीई किट अस्पतालों को उपबल्ध करवाए थे। कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे फरहान अख्तर ने अब पीपीई किट देने का फैसला किया है ताकि इस संकट के दौर में वॉरियर्स की तरह कोरोना से जंग लड़ रहे मेडिकल स्टाफ को मदद मिल सके। साथ ही फरहान अख़्तर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लोगों को ज्यादा से ज्यादा पीपीई किट दान में देने के लिए कहा है।

उन्होंने वीडियो के साथ दिए कैप्शन में लिखा है, ‘हमारे कोविड-19 वॉरियर्स की मदद करें। यह जरूरी है कि कोविड 19 की जंग में हम हमारे हेल्थ केयर वर्कर्स को सुरक्षा के लिए पीपीई किट मुहैया करवाएं। मैं खुद 1000 पीपीई किट दान में दे रहा हूं।’ उन्होंने अपने वीडियो में भी लोगों से अपील की और कहा कि हम एक होकर हमारे फ्रंट लाइन वॉरियर्स की मदद करें। उन्होंने इसके लिए एक वेबसाइट का नाम भी बताया।

फरहान ने अपने वीडियो में कहा, ‘जो भी इसके लिए डोनेट करेगा, उसे में खुद व्यक्तिगत तौर पर शुक्रिया अदा करुंगा। मैं उसे मैसेज, कॉल, वीडियो कॉल किसी भी तरीके से शुक्रिया कहूंगा।’ फरहान ने खुद की ओर से शुक्रिया कहने की पहल से लोगों को प्रोत्साहित करने की कोशिश की है। इससे पहले भी फरहान ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस से बचने के तरीके बताए थे और लोगों को जागरूक किया था।

 95 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!