Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में थमा कुहू गर्ग का विजयी अभियान

देहरादून: चीन में चल रही वर्ल्‍ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के मिक्स डबल और वुमन डबल में कुहू का विजयी अभियान थम गया। कुहू गर्ग ने लगातार तीन टूर्नामेंट में विदेशी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा से परिचित कराया। भले ही कुहू गर्ग को वर्ल्‍ड  चैंपियनशिप में हार मिली हो, लेकिन तीनों टूर्नामेंट में विदेशी सरजमी पर कुहू का प्रदर्शन शानदार रहा है।

चीन के नानजिंग में 30 जुलाई से आठ अगस्त तक वर्ल्‍ड बैडमिंटन चैंपियनशिप खेली जा रही है। इसमें उत्तराखंड की कुहू गर्ग ने पहली बार हिस्सा लिया। मिक्स डबल में कुहू गर्ग को अपने जोड़ीदार रोहन कपूर के साथ छठी वरीयता प्राप्त इंग्लैंड की क्रिश अद्कोक्क व गबेरेला अदकोक्क की जोड़ी से 21-12, 21-12 से हार का सामना करना पड़ा।

वहीं, वुमन डबल में कुहू और निंग्सी की जोड़ी को पहले ही राउंड में चाइना ताईपे के खिलाड़ियों से 21-19, 21-11 से हार मिली। अभी दो दिन पहले ही कुहू और रोहन की जोड़ी ने रशियन ओपन में सिल्वर मेडल जीता है। इससे पहले लोगास इंटरनेशनल में कुहू ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता था।

बैडमिंटन में अनुष्का ने जीता दोहरा खिताब

द्वितीय ऑल स्टार्स इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बालिका एकल का अंडर 15 में अनुष्का जुयाल ने समृद्धि को 21-11, 21-11 और अंडर 17 में फिर समृद्धि को 21-18, 21-18 से हराकर खिताब कब्जाया। वहीं वेदांश नेगी, वेदिका बिष्ट, समृद्धि बिष्ट ने विभिन्न आयु वर्ग में खिताबी जीत दर्ज की।

परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में खेली जा रही बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेले गए अंडर-9 बालक वर्ग के खिताबी मुकाबले में वेदांश नेगी ने रुद्रांश जोशी को 21-15, 21-19 से हराकर खिताब जीता। अंडर-11 बालिका एकल वर्ग में वेदिका बिष्ट ने आन्या बिष्ट को 15-21, 21-15, 21-13 से हराकर खिताब जीता।

बालिका अंडर-13 एकल वर्ग में समृद्धि ने आन्या बिष्ट को 21-12, 21-15 से और बालक वर्ग में प्रशांत राणा ने साहिल चंदेल को 21-13, 21-18 से हराकर खिताब कब्जाया। वहीं बालक अंडर-13 के डबल्स में शशांक और प्रशांत की जोड़ी ने ईशान और वेदांश की जोड़ी को 21-7, 21-18 से हराया। अंडर 15 बालक वर्ग में ध्रुव ने देवांश को 21-17, 24-22 से मात दी।

बालक अंडर-17 के एकल वर्ग में आर्येश ने शुभम को 21-10, 21-17 से हराकर खिताब जीता। अंडर 19 गल्र्स एकल वर्ग में जिया जेसवाल ने स्मृति शर्मा को 21-17, 21-15 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चीफ रेफरी सतीश लोधी, प्रवीण जुयाल, आनन्द सिंह नेगी समेत अन्य मौजूद रहे।

 201 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!