रुद्रपुर में कंफैक्शनरी की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जला

रुद्रपुर: सब्जी मंडी स्थित कंफैक्शनरी की दुकान में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।
मॉडल कॉलोनी निवासी अन्नू छाबड़ा की सब्जी मंडी में दुर्गा कंफैक्शनरी नाम से दुकान है। गत रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। बताया जा रहा है कि तड़के करीब तीन बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
दुकान में आग का पता जैसे ही आसपास के लोगों को चला तो मौके पर भीड़ लग गई। साथ ही लोगों ने अन्नू के साथ ही दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।
जब तक दमकल कर्मी पहुंचते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। बाद में दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी अन्नू छाबड़ा ने बताया कि दुकान में आग से 12 लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया है।
207 total views, 1 views today