Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
राजनैतिक-गतिविधियाँ

‘कन्फ्यूज’ राहुल पर शिवराज के बेटे ने ठोका मानहानि का केस

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय चौहान के खिलाफ बयान देने के मामले में भले ही राहुल गांधी ने अपनी सफाई दे दी हो, लेकिन उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। कार्तिकेय चौहान ने आज भोपाल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है। न्यायाधीश सुरेश सिंह की कोर्ट में कार्तिकेय सिंह चौहान की तरफ से अधिवक्ता शिरीष श्रीवास्तव ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का अभियोगपत्र पेश किया है। इस मामले में 3 नवंबर को सुबह 11 बजे गवाही का वक्त तय किया गया है। मानहानि का अभियोगपत्र दायर करने के लिए कार्तिकेय चौहान के वकील ने कोर्ट में सबूत के तौर पर अखबार की कटिंग और टीवी न्यूज चैनलों में चले राहुल गांधी के बयान का हवाला दिया है।

48 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं मांगी माफी….केस दर्ज
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की एक रैली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय पर पनामा घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। जिसको लेकर शिवराज और उनके बेटे कार्तिकेय आक्रामक हो गए। दोनों ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दायर करने की बात कही। शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने तो राहुल गांधी को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 48 घंटे में माफी मांगने के लिए कहा था। हालांकि राहुल की ओर से माफी नहीं मांगने पर कार्तिकेय ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कर दिया है।

राहुल की सफाई काम नहीं आई
बता दें कि मुख्यमंत्री और उनके बेटे कार्तिकेय की ओर से मानहानि का केस दायर करने की चेतावनी देने के बाद राहुल गांधी बैकफुट पर तो नजर आए, लेकिन उन्होंने अपने बयान को लेकर माफी नहीं मांगी। 24 घंटे के अंदर अपने बयान से पीछे हटते हुए राहुल ने कहा मध्य प्रदेश और भाजपा शासित राज्यों में इतने घोटाले हुए हैं कि वह कन्फ्यूज़ हो गए थे। यह बात उन्होंने मध्य प्रदेश में पत्रकारों के साथ इन्फॉर्मल बातचीत के दौरान कही।

राहुल के कंफ्यूजन पर बोले शिवराज
राहुल की ओर से इस तरह की प्रतिक्रिया मिलने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर किसी जूनियर नेता ने ये आरोप लगाए होते तो अलग बात होती, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष का इस तरह के आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम मानहानि का केस करेंगे। अगर वह माफी मांगते है तो सोचेंगे।’ हालांकि राहुल ने माफी नहीं मांगी, जिसके बाद अपने कहे अनुसार कार्तिकेय ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।

राहुल के कंफ्यूजन पर भाजपा का वार
राहुल के कंफ्यूज वाले बयान का घेराव करते हुए भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा, ‘हम जानते हैं राहुल जी कि आप कंफ्यूज हैं और आपने अपनी पूरी पार्टी को भी कंफ्यूज कर रखा है। लेकिन अपने कंफ्यूज होने के कारण, एक निर्दोष युवा पर कलंक लगाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करना बहुत बड़ा अपराध है। आप शिवराज सिंह चौहान जी, उनके पुत्र और पूरे देश से माफी मांगें।’

राहुल Vs शिवराज….पहले क्या हुआ था
पहले कार्तिकेय पर लगाया आरोप, फिर कहा कंफ्यूज हो गए
सोमवार को झाबुआ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘मामाजी के जो बेटे हैं, पनामा पेपर्स में उनका नाम निकलता है। पाकिस्तान में (पूर्व) पीएम नवाज शरीफ का नाम पनामा लीक में आया, तो पाकिस्तान जैसे देश में उनको जेल में डाल दिया गया। मगर यहां मुख्यमंत्री का बेटा उसका नाम पनामा पेपर्स में निकलता है तो कोई कार्रवाई नही होती है।’

शिवराज ने अपने ट्वीट में दी थी चेतावनी
बता दें कि राहुल के बयान से नाराज मुख्यमंत्री ने आधी रात को ही उन्हें चेतावनी दी थी। उन्होंने देर रात अपने ट्वीट में कहा था, ‘पिछले कई वर्षों से कांग्रेस मेरे और मेरे परिवार के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रही है। हम सबका सम्मान करते हुए मर्यादा रखते हैं, लेकिन आज तो राहुल गांधी जी ने मेरे बेटे कार्तिकेय का नाम पनामा पेपर्स में आया है कहकर, सारी हदें पार कर दी! कल (मंगलवार) ही हम उन पर मानहानि का दावा कर रहे हैं।’]

कार्तिकेय भी भड़के
उधर, शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने भी ट्वीट कर राहुल गांधी का घेराव किया। उन्होंने भी देर रात ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘राहुल गांधी जी ने मुझे पनामा पपेर्स में संलिप्त होने का झूठा बयान दिया है। मैं व्यथित हूं कि बचपने की आड़ में सार्वजनिक मंच से मेरी और मेरे परिवार की प्रतिष्ठा खंडित की गई है, अगर 48 घंटे में उन्होंने माफी नहीं मांगी तो मैं उनपर कठोरतम कानूनी कार्यवाही के लिए बाध्य हो जाऊंगा।’

 154 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!