Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
मनोरंजन

Box Office: सैफ़ का ‘बाज़ार’ टूटा, इतनी गिरावट के साथ अब कमाई इतने करोड़

मुंबई। सैफ अली खान की फिल्म बाज़ार ने अपनी रिलीज़ के चार दिनों में बॉक्स ऑफ़िस पर कोई कमाल नहीं दिखाया और अब तक सिर्फ 13 करोड़ से अधिक का ही कलेक्शन किया है।

निखिल आडवाणी के प्रोडक्शन और गौरव चावला के निर्देशन में बनी फिल्म बाज़ार ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस सोमवार को एक करोड़ 70 लाख रूपये का कलेक्शन किया। फिल्म को तीन करोड़ सात लाख रूपये से ओपनिंग मिली थी यानि सप्ताह के पहले सामान्य दिन, पहले दिन के मुकाबले करीब 45 प्रतिशत की गिरावट दर्ज़ की गई। फिल्म बाज़ार को अब तक 13 करोड़ 63 लाख रूपये का कलेक्शन मिल चुका है। फिल्म को पहले वीकेंड में 11 करोड़ 93 लाख रूपये का कलेक्शन मिला था।

प्रचार के खर्च के साथ करीब 40 करोड़ में बनी और 1500 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई बाज़ार के लिए ये फ़ायदे का सौदा तो कहीं से नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण फिल्म का मेट्रो सेंट्रिक होना और ख़ासकर शेयर बाज़ार की दांवपेंच भरी रहस्य की दुनिया को पेश करना है। फिल्म में राधिका आप्टे, चित्रांगदा सिंह और विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा (डेब्यू) ने भी काम किया है। सैफ अली खान स्टारर फिल्म बाजार कहानी है शकुन कोठारी की (सैफ अली खान) जिसे पैसा कमाने का नशा है। इसके लिए वह किसी तरह का रास्ता अख्तियार करने में संकोच नहीं करता। कंपनियों के भाव गिरा कर उसको टेकओवर करना बाजार के सौदे कर कमीशन खाना, हवाला से से लेकर लेनदेन रास्ता कोई भी हो पैसे कमाने का मौका वह कभी नहीं छोड़ता। ऐसे में उसकी जिंदगी में एक महत्वाकांक्षी और तेजतर्रार शेयर ब्रोकर आता है रिजवान अहमद (रोहन मेहता)। इन दोनों के मिलने से शेयर बाजार की दुनिया में उतार-चढ़ाव आते हैं।

सैफ अली खान की पिछली तीन फिल्में कालाकांडी, शेफ़ और रंगून बुरी तरह फ्लॉप थीं। साल 2015 में आई फैंटम ने तीन दिन में 33 करोड़ 18 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। हैप्पी एंडिंग ने पहले तीन दिन में 13 करोड़ 10 लाख रूपये बटोरे। हमशकल्स ने पहले वीकेंड में 40 करोड़ 13 लाख रूपये की कमाई की बाज़ार को आने वाले दिनों में अपनी कमाई का स्तर सुधारना होगा। अभी तो बधाई हो ने मार्किट पर कब्ज़ा किया है और आने वाले समय में ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान जैसी बड़ी फिल्म आ रही है।

 68 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!