Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

साध्‍वी प्रज्ञा के फिर बिगड़े बोल, अयोध्‍या में विवादित ढांचा मैंने तोड़ा, मंदिर निर्माण में करूंगी मदद, बयान पर आयोग का नोटिस

भोपाल भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्‍मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एकबार फिर विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि मैं अयोध्‍या गई थी और विवादित ढांचे पर चढ़कर उसे तोड़ा। इस पर मुझे गर्व है। ईश्वर ने मुझे अवसर और शक्ति दी थी, इसलिए मैंने यह काम किया। मैंने देश का कलंक मिटाया था। मैं आगे भी अयोध्‍या जाऊंगी और वहां राम मंदिर निर्माण में मदद करूंगी। कोई भी हमें ऐसा करने से नहीं रोक सकता है। राम ही राष्‍ट्र हैं और राष्‍ट्र ही राम है।

इस बीच, निर्वाचन अयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए ऐसा विवादित बयान देने पर साध्वी प्रज्ञा को आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस भेजा है। साध्‍वी को विवादित बयानों पर निर्वाचन अयोग की ओर से यह दूसरा नोटिस थमाया गया है। अयोध्या का विवादित ढांचा गिराए जाने को लेकर साध्वी प्रज्ञा का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि भाजपा के सभी नेता सीधे तौर पर इसको लेकर कुछ भी कहने से बचते रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले मुंबई हमले में शहीद हुई आइपीएस हेमंत करकरे को साध्वी ने देशद्रोही कहा था। बवाल मचा तो बोलीं-मेरे शब्दों से यदि दुश्मनों को फायदा होता है तो मैं बयान वापस लेती हूं। जिन्होंने मुझे पीड़ा दी, उनसे माफी मंगवाएंशहीद हेमंत करकरे पर दिए बयान को लेकर साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मैं इस मामले में माफी मांग चुकी हूं। अब उन लोगों से भी माफी मंगवाई जाए, जिन्होंने मुझे नौ साल तक पीड़ा दी।

धिक्कार है ऐसे राष्ट्रवाद पर, जो शहीद को देशद्रोही करार दे: सिंधिया
वहीं, शिवपुरी में नामांकन दाखिल करने के दौरान कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साध्वी प्रज्ञा के बयान को लेकर कहा कि यह भाजपा का असली चेहरा है। वह शहीद को देशद्रोही कह रहे हैं। ऐसे राष्ट्रवाद पर धिक्कार है, जो शहीद को देशद्रोही करार दे। ये कैसा राष्ट्रवाद है, जिसमें उन्होंने 30 साल तक अपने कार्यालय पर देश का झंडा नहीं फहराया? अफजल और मसूद अजहर को प्लेन में बैठाकर अफगानिस्तान तक छोड़ा।

 68 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!