Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
मनोरंजन

Kalank Box Office: वरुण-आलिया की कलंक ने 4 दिनों में की इतनी कमाई, जानकर लगेगा झटका

मुंबई। Kalank Box Office भारी उम्मीदों और अपेक्षाओं पर सवार करण जौहर की पीरियड लव स्टोरी ‘कलंक’ हर गुज़रते दिन के साथ बॉक्स ऑफ़िस पर बिखरती जा रही है। साल की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फ़िल्म 5 दिन लम्बे ओपनिंग वीकेंड में ₹100 करोड़ का पड़ाव भी नहीं छू सकेगी। ऐसे में ‘कलंक’ साल 2019 की पहली बड़ी Disappointment बनने के रास्ते पर चल पड़ी है।

कलंक 17 अप्रैल को बुधवार के दिन रिलीज़ की गयी। स्क्रींस की संख्या के हिसाब से देखें तो साल की पहली बड़ी रिलीज़ है, जिसे देश में 4000 और ओवरसीज़ में 1300 स्क्रींस पर उतारा गया। फ़िल्म के लीड एक्टर्स वरुण धवन और आलिया भट्ट के करियर में इतनी स्क्रींस किसी फ़िल्म को नहीं मिली थी। बुधवार को महावीर जयंती की छुट्टी थी, जिसका फ़ायदा कलंक को मिला और फ़िल्म ने ₹21.60 करोड़ पहले दिन जमा किये। साल 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाने के बाद कलंक का जादू कम होने लगा।

गुरुवार और शुक्रवार को फ़िल्म ने ₹11.45 करोड़ और ₹11.60 करोड़ का ही कलेक्शन किया। ख़ास बात यह है कि शुक्रवार को गुड फ्रायडे की छुट्टी का भी फ़िल्म को ख़ास फ़ायदा नहीं मिल सका और अब ट्रेड सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक़ कलंक ने शनिवार को सिर्फ़ ₹9.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानि रिलीज़ के 4 दिनों में फ़िल्म महज़ 54.40 करोड़ जमा कर सकी है।

ज़ाहिर है कि 5 दिन लम्बा ओपनिंग वीकेंड मिलने के बावजूद फ़िल्म 100 करोड़ का पड़ाव नहीं छू सकेगी, जो इसके बजट को देखते हुए ज़रूरी था। वहीं, इस साल के टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड लिस्ट को भी कलंक टॉप नहीं कर पाएगी।

  • केसरी- ₹78.07 करोड़- 4 दिन
  • गली बॉय- ₹72.45 करोड़- 4 दिन
  • टोटल धमाल- ₹62.40 करोड़- 3 दिन
  • मणिकर्णिका- ₹42.55 करोड़- 3 दिन
  • उरी द सर्जीकल स्ट्राइक- ₹35.73 करोड़- 3 दिनओवरसीज़ बाज़ार में कलंक कुछ बेहतर प्रदर्शन कर रही है, जहां बुधवार से शुक्रवार तक 19.79 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। अभिषेक वर्मन निर्देशित ‘कलंक’ 1945 में सेट एक प्रेम कहानी है। फ़िल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और कुणाल खेमू ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। ‘कलंक’ की कहानी के केंद्र में वरुण और आलिया के किरदारों का प्रेम है। ख़ास बात यह है कि ‘कलंक’ को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।फ़िल्म की भव्यता और दृश्यों में भले कल्पना के रंग देखने से पता चलता है कि इस प्रेम कहानी को एक अलग ही मुक़ाम देने की कोशिश की गयी है और इस कोशिश में निर्माताओं की जेब से ₹80 करोड़ रुपये ढीले हुए हैं, जिसमें निर्माण और प्रचार-प्रसार की लागत शामिल है।

 80 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!