Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

अभी रिलीज नहीं होगी PM Modi की Biopic, सुप्रीम कोर्ट ने EC के फैसले के खिलाफ जाने से किया इनकार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि फिल्म को फिलहाल रिलीज नहीं किया जाएगा। जब तक लोकसभा चुनाव नहीं हो जाते तब तक चुनाव आयोग द्वारा लगाई गई फिल्म की रोक पर दखल देने से साफ इनकार कर दिया है। लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हुए थे। उस वक्त ही इस बॉयोपिक को रिलीज किया जाना था। लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और आखिरी चरण के लिए 19 मई  को मतदान किया जाएगा और मतों की गिनती 23 मई को की जाएगी।

चुनाव आयोग से ही फिल्म को लेकर फैसला करने के लिए कहा गया था। जिसके बाद चुनाव आयोग ने फिल्म की रिलीज पर चुनाव खत्म होने तक रिलीज पर रोक लगा दी थी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले चुनाव आयोग ने सील बंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद चुनाव आयोग की टीम के लिए बुधवार को फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान चुनाव आयोग के 7 अधिकारियों ने पीएम मोदी की बायोपिक को देखा। फिल्म देखने के बाद चुनाव आयोग ने सील बंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश किया

बता दें कि चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों और राजनेताओं को चुनावी लाभ पहुंचाने वाली फिल्म को रिलीज की मंजूरी देने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद पीएम मोदी बॉयोपिक सहित दो अन्य फिल्मों की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा था कि चुनाव के वक्त ऐसी किसी फिल्म को रिलीज करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है जिससे किसी राजनीतिक दल या राजनेता को फायदा मिलने की संभावना हो।

 85 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!