Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
मनोरंजन

Avengers Endgame Box Office: चीन में दो दिन में खड़ा हो गया पैसों का पहाड़, कमाई छप्पर फाड़

मुंबई l भारत के बॉक्स ऑफ़िस पर एवेंजर्स एंडगेम के तूफ़ान का इंतज़ार करने वाले लोगों को चीन में इस फिल्म की कमाई के तूफ़ान ने हिला कर रख दिया है l फिल्म ने पेड प्रीव्यू को मिला कर सिर्फ तीन दिन में 1084 करोड़ रूपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है l आमिर खान की दंगल ने चीन में कमाई का जो बड़ा रिकॉर्ड बनाया था अब वो भी बौना लग रहा है l

चीन के बॉक्स ऑफ़िस पर एवेंजर्स एंडगेम ने अपनी रिलीज़ के दूसरे दिन 46.81 मिलियन डॉलर यानि 328 करोड़ 42 लाख रूपये का कलेक्शन किया है l फिल्म को  पहले दिन 77.96 मिलियन डॉलर यानि 545 करोड़ 54 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है l पेड प्रीव्यू में इस फिल्म को 27. 79 मिलियन डॉलर यानि 193 करोड़ 87 लाख रूपये का कलेक्शन मिला था l सब मिला कर अब कमाई 154.60 मिलियन डॉलर यानि 1084 करोड़ 44 लाख रूपये हो गई है l

आमिर खान की दंगल ने गैर चीनी फिल्म के रूप में वहां 191 मिलियन डॉलर यानि 1227 करोड़ रूपये का लाइफ़ टाइम कलेक्शन ले कर धाक जमाई थी लेकिन एवेंजर्स एंडगेम इसे तोड़ने में सिर्फ तीन दिन लगाने वाली हैl

डायरेक्टर एंथोनी और जो रूसो की ये फिल्म आज भारत में रिलीज़ हो गई है जबकि  चीन में 24 अप्रैल को रिलीज़ हुई थी l फिल्म को रिलीज़ से पहले ही टिकट से कमाई के रूप में करीब 90 मिलियन डॉलर यानि 630 करोड़ रूपये हासिल हो चुके हैं l साल 2018 में इसी सीरीज़ की आई फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर और तब तक सबसे अधिक प्री-सेल कलेक्शन करने वाली फिल्म मॉन्स्टर हंट 2 की 60 मिलियन डॉलर की कमाई से अधिक है l ट्रेड पंडितों ने भी ये साफ़ कर दिया है कि भारत में ये फिल्म पिछली कुछ साल में आई बड़ी बजट की फिल्मों के सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर देगी।

एक्ज़ाम्स के बाद बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां, उन्हें अपने मम्मी पापा को सिनेमाघर तक ले जाने में सहायक होंगी और इसी प्लस पॉइंट के चलते एडवांस बुकिंग ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ़ एक कदम बढ़ा दिया है। एवेंजर्स एंडगेम को लेकर भारत सहित दुनिया में इसलिए भी उत्साह है क्योंकि ये थैनोस के ख़िलाफ़ मार्वल सुपरहीरोज़ की आख़िरी जंग है। इस बार भी आयरनमैन, हल्क, कैप्टन अमेरिका, स्पाइडरमैन, थोर, कैप्टन मार्वल और एंटमैन सभी मिल कर धावा बोलेंगे l इस बार भी आपको इनफिनिटी वॉर की तरह रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, मार्क रफेलो, क्रिस हेम्सवर्थ, स्कारलेट जोहानसन, जेरेमी रेनर, पॉल रड और ब्री लार्सन जैसे सितारे नज़र आने वाले हैं।

 74 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!