Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

पीएम मोदी की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस में शिकायत दर्ज

गोरखपुर/देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की आपत्तिजनक फोटो एक वर्ग विशेष के युवक द्वारा देवरिया में सोशल मीडिया पर डालने का मामला सामने में आया है। इससे हिंदु युवा वाहिनी (हियुवा) कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

जिलामंत्री अरुण कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर सोमवार को आवश्यक कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि, देर शाम तक इस मामले में मुकदमे की कार्रवाई नहीं हो सकी थी। युवक लार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह गौर ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।

कैडर पर भारी पेडवर्कर, सोशल मीडिया बना प्रचार का माध्यम
पहले के चुनाव में पार्टी कैडरों की बड़ी पूछ होती थी। कैडर भी अपने महत्व को समझते थे। लेकिन जमाना बदला, साथ ही प्रचार का तरीका भी। ऐसे में अब उनका महत्व भी घट गया। इस बार के महासमर में बैनर-पोस्टर लगाने वाले कार्यकर्ता चुनावी परिदृश्य से बाहर है। अब आम वर्कर की जगह पेड वर्कर ने ले ली है।

पहले नामांकन के बाद से ही पार्टी प्रत्याशी कार्यकर्ताओं की खोज शुरू कर देते थे। झंडा, पोस्टर, दीवार लेखन के लिए कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करते थे। जिस दल के पास जितने कार्यकर्ता होते थे वह दल चुनाव में उतना ही मजबूत माना जाता था। यही कारण था कि ऐसे लोगों की भी दल में एक अलग अहमियत थी। चुनावी खर्च का जिम्मा कैडरों के पास होता था। कार्यकर्ता भी चुनाव तक के लिए आम लोगों से चंदा लेते थे। 2009 के चुनाव तक कार्यकर्ताओं की अहमियत थी।

2014 में भी पार्टी प्रत्याशी थोड़ा बहुत पार्टी कैडरों को महत्व देते रहे। लेकिन 2019 में होने वाले महासमर से ऐसे कार्यकर्ताओं का रोल चुनावी परिदृश्य में कहीं नहीं दिखता। बाहरी लोग प्रत्याशी पर हावी होने लगे हैं। इस कारण धीरे-धीरे कार्यकर्ताओं का यह तंत्र पूरी तरह बिखर गया। अब अधिकांश क्षेत्रों में राष्ट्रीय दल के उम्मीदवार चुनाव मैनेजमेंट का काम प्रचार एजेंसियों को सौंपकर निश्चिंत हो जाते हैं।

एक राजनैतिक दल के युवा कार्यकर्ता आनंद सिंह का कहना है कि अब प्रचार का तरीका बदल गया है। स्थानीय स्तर पर यह काम नहीं हो सकता। चुनाव में अब पोस्टर, दीवार लेखन का जमाना नहीं रहा। पार्टी उम्मीदवार प्रमोद कुमार और देवकी नंदन का कहना है कि इसके लिए पार्टी कैडर ही दोषी हैं।

आज स्थिति यह है कि वर्कर हर काम की मजदूरी चाहते हैं। यदि उनका स्वार्थ सिद्ध नहीं होता है तो वे रातों-रात पाला बदल लेते हैं। प्रत्याशी के विरोध में भितरघात भी करने लगते हैं। ऐसी स्थिति में उम्मीदवारों ने पार्टी कैडर के बदले पेड वर्कर को ज्यादा महत्व देना शुरू कर दिया। जो उनकी मन की बात को सुनते और समझते हैं।

 112 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!