Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
मनोरंजन

Avengers Endgame Box Office: सारे रिकॉर्ड्स टूटे, एवेंजर्स एंडगेम की तीन दिन में इतनी कमाई

मुंबई। हॉलीवुड फिल्म Avengers Endgame एवेंजर्स एंडगेम ने भारत के बॉक्स ऑफ़िस को तीसरे दिन भी तहस नहस कर दिया और पहले वीकेंड में 157 करोड़ रूपये से अधिक का कलेक्शन कर एक रिकॉर्ड बना दिया है l

रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में अपनी रिलीज़ के पहले वीकेंड में 157 करोड़ 20 लाख रूपये का कलेक्शन कर लिया है l फिल्म को तीसरे दिन 52 करोड़ 70 लाख रूपये की कमाई हुई है l फिल्म को तीनों भाषाओँ में मिला कर पहले दिन 53 करोड़ 30 लाख रूपये और दूसरे दिन 51 करोड़ 40 लाख रूपये का कलेक्शन हुआ था l इस फिल्म का पहले वीकेंड में ग्रॉस कलेक्शन भी 187 करोड़ 14 लाख रूपये हो गया है l

एवेंजर्स एंडगेम को अपने प्रीक्वल यानि एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर से पहले वीकेंड में करीब 67 प्रतिशत ज़्यादा कलेक्शन मिला है l इनफिनिटी वॉर ने पहले तीन दिन में 2000 स्क्रीन्स पर 94 करोड़ 30 लाख रूपये की कमाई की थी l

एवेंजर्स एंडगेम को लेकर भारत सहित दुनिया में इसलिए भी उत्साह है क्योंकि ये थैनोस के ख़िलाफ़ मार्वल सुपरहीरोज़ की आख़िरी जंग है। इस बार भी आयरनमैन, हल्क, कैप्टन अमेरिका, स्पाइडरमैन, थोर, कैप्टन मार्वल और एंटमैन सभी मिल कर धावा बोलेंगे l इस बार भी आपको इनफिनिटी वॉर की तरह रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, मार्क रफेलो, क्रिस हेम्सवर्थ, स्कारलेट जोहानसन, जेरेमी रेनर, पॉल रड और ब्री लार्सन जैसे सितारे नज़र आने वाले हैं।

 180 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!