Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

पाकिस्तान: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की अपील पर सुनवाई करने से किया इनकार

पाकिस्‍तान की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रद्रोह मामले में सजा के खिलाफ पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की अपील पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। मुशर्रफ ने विशेष न्‍यायाधिकरण के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। विशेष न्‍यायाधिकरण ने राजद्रोह मामले में मुशर्रफ को दोषी करार देते हुए उन्‍हें मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि, लाहौर हाईकोर्ट ने बीते 13 जनवरी को विशेष अदालत के फैसले को असंवैधानिक करार दिया था।

एक सूत्र ने शुक्रवार को पाकिस्‍तानी अखबार डॉन न्‍यूज को बताया कि देश की शीर्ष अदालत के कार्यालय ने इस आधार पर याचिका वापस कर दी कि जब तक याचिकाकर्ता खुद आत्मसमर्पण नहीं करता तब तक उसकी याचिका पर विचार नहीं किया जा सकता है। अब मुशर्रफ के वकील की ओर से याचिका वापस करने के रजिस्ट्रार के फैसले के खिलाफ जल्द अपील दाखिल किए जाने की संभावना है। बीते बृहस्‍पतिवार को मुशर्रफ ने शीर्ष अदालत का रुख किया था। मुशर्रफ के वकील सलमान सफदर Barrister Salman Safdar ने अपनी याचिका में फैसले को खारिज करने की अपील की थी।

लाहौर हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा कानून के मुताबिक नहीं चलाया गया था। इसके साथ ही अदालत ने मुशर्रफ की मौत की सजा माफ कर दी थी। अजहर सिद्दीकी ने 76 वर्षीय मुशर्रफ की तरफ से हाई कोर्ट में 86 पेज की याचिका दाखिल की थी। मुशर्रफ की याचिका में न्‍यायाधिकरण के फैसले को संविधान का उल्‍लंघन बताया गया था। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) सरकार ने नवंबर 2007 में पूर्व सेना प्रमुख मुशर्रफ के खिलाफ देश पर संवैधानिक आपातकाल थोपने पर राजद्रोह का केस दाखि‍ल किया था। फ‍िलहाल, मुशर्रफ दुबई के एक अस्‍पताल में अपना इलाज कर रहे हैं।

 77 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!