Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

भारत-नेपाल बॉर्डर के सीमांकन के लिए शुरू होने वाले सर्वे के लिए बनबसा एनएचपीसी में हुई बैठक

भारत-नेपाल बॉर्डर के सीमांकन के लिए शुरू होने वाले सर्वे के लिए शुक्रवार को बनबसा एनएचपीसी में हुई बैठक बेनतीजा रही। सर्वे शुरू करने की जिम्मेदारी दोनों देशों के अधिकारियों ने फील्‍ड सर्वे टीम (एफएसटी) को ही सौंप दी। तय हुआ कि संबंधित जिले के डीएम व सीडीओ सर्वे के दौरान टीम का नेतृत्व करेंगे। इस बीच जून द्वितीय सप्ताह में एफएसटी की दूसरी बैठक करने का निर्णय लिया गया।

  

नए सिरे से भारत-नेपाल बॉर्डर का सीमांकन न होने से लंबे समय से विवाद चल रहा है। पूर्व में निर्धारित सीमा पर बनाए गए कई पिलर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसे देखते हुए भारत व नेपाल सरकार ने चरणबद्ध तरीके से सीमाओं का सीमांकन करने के लिए सर्वे शुरू किया है। इसी क्रम में लखीमपुर खीरी से चम्पावत के बीच पिलर नंबर 700 से 811 के बीच सर्वे कर पिलरों का निर्माण व मरम्मत करानी है। इसके लिए शुक्रवार को भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच बनबसा एनएचपीसी सभागार में बैठक करीब 11:30 बजे से शुरू हुई। सर्वे ऑफ इंडिया के लीडर वीएचएसएस प्रसाद ने सर्वे के प्राथमिक तथ्यों को प्रजेंटेशन के माध्यम से रखा।

पिलर नंबर 700 से सर्वे पर नेपाल को एतराज

भारत ने टनकपुर-ब्रह्मदेव के मध्य पिलर नंबर 811 से सर्वे शुरू करने की बात कही। इस पर सर्वे ऑफ नेपाल के अधिकारियों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि हम सर्वे सरकार द्वारा प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार ही करेंगे। सर्वे पिलर नंबर 700 से ही शुरू होगा। इस पर एनएचपीसी जीएम पवन कुमार ने बैठक में कहा कि अगर सर्वे पिलर नंबर 811 से शुरू होता है तो वह भारत-नेपाल के बीच पूर्व में हुई संधि के अनुसार रोड व नहर निर्माण का कार्य एक साल में पूरा कर नेपाल को सौंप देंगे। इसके बाद भी सर्वे ऑफ नेपाल की टीम नहीं मानी।  इसके बाद डीएम चम्पावत एसएन पांडे व कैलाली और कंचनपुर सीडीओ के साथ वार्ता कर सर्वे शुरू करने का स्थान टीम पर छोडऩे का निर्णय लिया। अब टीम तय करेगी कि उन्हें सर्वे कहां से शुरू करना है।

वाहनों के नंबर व कर्मचारियों के नाम शेयर करेंगे दोनों देश

सर्वे के दौरान बॉर्डर पर होने वाली चेकिंग के लिए अधिकारियों ने तय किया कि वह अपने वाहनों के नंबर, कर्मचारियों के नाम व पद शेयर कर दें। इसे बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को दिया जाएगा।

जून के दूसरे सप्ताह में होगी दूसरी बैठक

बैठक में तय हुआ कि जिस जनपद में सर्वे होगा वहां एफएसटी का नेतृत्व संबंधित जिले के डीएम या सीडीओ करेंगे। अंतिम निर्णय एफएसटी की दूसरी बैठक के संबंध में लिया गया जो जून के दूसरे सप्ताह में होगी।

सम पिलरों का निर्माण भारत तो विषम का नेपाल कराएगा 

सर्वे के दौरान सम संख्या वाले पिलरों का निर्माण भारत की ओर से एसएसबी करेगी। विषम पिलरों का निर्माण सर्वे ऑफ नेपाल करेगा। इसके लिए सर्वे ऑफ इंडिया ने अपना कैंप ऑफिस टनकपुर तो सर्वे ऑफ नेपाल ने धनगढ़ी में बनाया है।

 130 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!