Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

केंद्र में महागठबंधन की बनने वाली सरकार को लेकर विपक्षी नेताओं की आज दिल्ली में बैठक

 नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की मतगणना में दो दिन अभी बाकी होने के बावजूद प्रमुख विपक्षी नेताओं ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली में बैठक बुलाई है। हालांकि बैठक में बड़ी पार्टियों के नेताओं में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मायावती और अखिलेश यादव और ममता बनर्जी शायद गैर मौजूद रहें। मतगणना के बाद गैर राजग सरकार के गठन को लेकर विपक्षी नेताओं के बीच विचार-विमर्श होगा। एक्जिट पोल के रुझान के बाद विपक्षी नेताओं के निशाने पर चुनाव आयोग और ईवीएम आ गई है। इस बारे में वे आयोग से मुलाकात वीवीपैट की मतगणना पर जोर देंगे।

विपक्षी दलों के नेताओं को एकजुट करने में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू की भूमिका अहम है। उन्होंने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी के साथ कोलकाता में उनके सरकारी आवास में बैठक कर केंद्र में गैर राजग सरकार बनाने पर चर्चा की।

बनर्जी के साथ हुई 45 मिनट की वार्ता में विपक्षी दलों के महागठबंधन की केंद्र में बनने वाली गैर भाजपा सरकार को लेकर गंभीर गूफ्तगू की, जिसमें कांग्रेस समेत अन्य क्षेत्रीय दलों को शामिल करने पर विचार किया।

दिल्ली में महागठबंधन के घटक दलों की बैठक में 23 मई को चुनाव नतीजों के बाद त्रिशंकु जनादेश के बाद की स्थितियों पर विस्तार से विचार किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि तृणमूल नेता ममता बनर्जी नई दिल्ली 23 मई के चुनाव नतीजों के बाद पहुंचेंगी। चंद्रबाबू नायडू के अलावा समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने भी ममता बनर्जी को टेलीफोन कर महागठबंधन की आगामी रणनीति पर चर्चा की।

विपक्षी नेताओं को एकजुट करने में नायडू पिछले एक सप्ताह से लगातार देशभर दौरा उनसे रणनीति बनाने में मशगूल हैं। उनकी नजर राजग के कम सीटों के आने पर टिकी हुई है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में सपा नेता अखिलेश यादव ने बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात कर एक्जिट पोल के नतीजों पर चर्चा की। जबकि नायडू रविवार को सोनिया गांधी व राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने एनसीपी नेता शरद पवार से भी दिल्ली के उनके आवास पर भेंट की।

दिल्ली में होने वाली मंगलवार की बैठक में सभी विपक्षी दलों से यूपीए के घटक दल के रूप में समर्थन पत्र ले लिये जाने की तैयारी है। ताकि राजग के बहुमत से पीछे रहने की दशा में तुरंत राष्ट्रपति को सौंपा जा सके। वीवीपैट की गिनती में बूथों पर किसी तरह की गड़बड़ी पाये जाने पर पूरी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना वीवीपैट से कराने की मांग भी की जाएगी।

मंगलवार को होने वाली बैठक में अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, शरद पवार, सतीश चंद्र मिश्र, चंद्रबाबू नायडू, सीताराम येचुरी, डी राजा और डेरेक ओब्रायन समेत अन्य नेताओं के रहने की संभावना नहीं है।

 71 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!