Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

देहरादून में रक्षा संस्थान के ऊपर उड़ा ड्रोन, आइबी हुई सतर्क

देहरादून। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के देहरादून स्थित डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लिकेशंस लैबोरेटरी (डील) के ऊपर से अनजाने ड्रोन के उड़ान भरने की घटना ने अफसरों में हलचल पैदा कर दी। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच भी शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सप्ताह के दरम्यान एक ड्रोन (अनमैंड एयर व्हीकल) ने तीन बार रायपुर रोड स्थित डील परिसर के ऊपर से उड़ान भरी। इसकी जानकारी सबसे पहले डील के सुरक्षा कर्मियों ने अधिकारियों को दी। इसके बाद डील के कुछ कार्मिकों व डील कॉलोनी के लोगों ने भी इस बारे में बताया। बताया जा रहा है कि यह ड्रोन आमतौर पर प्रयोग किए जाने वाले ड्रोन से बड़ा था और पेशेवर श्रेणी का प्रतीत हो रहा था।

डील जैसे अति संवेदनशील रक्षा अनुसंधान संस्थान के ऊपर से इस तरह बिना अनुमति ड्रोन के उड़ान भरने को डील प्रशासन ने भी गंभीरता से लिया है। इस बारे में जानकारी प्राप्त करने पर डील के टेक्निकल स्टाफ ऑफिसर व वरिष्ठ विज्ञानी वीके कौशिक ने बताया कि आइबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को इस बारे में सूचित किया जा चुका है। उनकी तरफ से अभी किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है, हालांकि प्रकरण की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि बहुत संभव है कि यह सेना का ड्रोन हो, जो प्रशिक्षण या ट्रायल के तौर पर उड़ान भर रहा हो। फिर भी इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी और सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

 205 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!