Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

एनएच मुआवजा घोटालाः आइएएस एसोसिएशन सक्रिय, किसान ने जमा किए पांच लाख

देहरादून: आइएएस अधिकारियों के लगातार जांच के दायरे में आने और उन पर कसते शिंकजे के बीच आइएएस एसोसिएशन ने अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश और राधा रतूड़ी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। एसोसिएशन ने अब इस मसले पर अपर मुख्य सचिव के जरिये मुख्यमंत्री से मिलने का भी समय मांगा है। वहीं, एसआइटी की फाइनल रिपोर्ट आने से पहले एसोसिएशन की इस कवायद के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

प्रदेश में इस समय भाजपा सरकार सुशासन की राह पर चल रही है। इस कड़ी में चल रही जांच में आइएएस अधिकारियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। एनएच 74 घोटाले में जहां दो आइएएस अधिकारियों के नाम सामने आए हैं तो वहीं एमडीडीए में हुए कार्यों को लेकर वीसी के रूप में तैनात आइएएस अधिकारी की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

इतना ही नहीं, अब कुछ अन्य जांच भी आइएएस अधिकारियों की पेशानी पर बल डाले हुए है। अभी तक जो मामले सामने आए हैं उनमें आइएएस अधिकारियों ने एक आर्बिट्रेटर की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं।

सूत्रों की मानें तो आइएएस अधिकारी इसी को आधार बना रहे हैं। उनका कहना है कि आर्बिट्रेटर की भूमिका एक जज की तरह होती है ऐसे में इन निर्णयों पर कैसे सवाल उठाया जा सकता है।

इस कड़ी में आइएएस अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन के नेतृत्व में अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश और राधा रतूड़ी से मुलाकात की। प्रमुख सचिव गृह और एसोसिएशन के सचिव आनंद वर्द्धन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सेवा संबंधी मामलों को लेकर दोनों अधिकारियों से मुलाकात की गई थी।

सितारगंज के किसान ने जमा किए पांच लाख

एनएच मुआवजा घोटाले में बैक डेट पर कृषि भूमि को अकृषि दिखाकर करोड़ों का मुआवजा लेने वाले सितारगंज के किसान ने पांच लाख रुपये सरकारी खाते में जमा किया। एसआइटी के मुताबिक अब तक 19 किसान 2.21 करोड़ रुपये जमा कर चुके हैं।

एनएच-74 निर्माण के दौरान जिले के जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा और सितारगंज के दर्जनों किसानों की भूमि एनएच की जद में आई थी। इस दौरान कई किसानों ने अधिकारियों की मिलीभगत से कृषि भूमि की 143 करा ली, साथ ही मानक से अधिक करोड़ों का मुआवजा ले लिया।

एसआइटी ने जांच शुरू की तो जद में कई किसान आ गए। इस पर एसआइटी ने 22 अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही दो किसान भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए थे। यह देख किसानों ने मुआवजा वापस करने की पेशकश की तो एसबीआइ में खाता खोल दिया गया।

किसानों ने इसमें लिया गया अतिरिक्त मुआवजा वापस करना शुरू कर दिया। एसआइटी अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को भी सितारगंज तहसील के किसान गुरमेल सिंह ने पांच लाख रुपये जमा कराए। अब तक सरकारी खाते में 2.21 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं।

 59 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!