Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
मनोरंजन

कंगना-आलिया के Word War में कूदे रणदीप और सोनी राज़दान, रंगोली ने ली सबकी क्लास

मुंबई। कंगना रनौत और आलिया भट्ट के बीच कोल्ड वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा। कुछ दिन पहले कंगना ने आलिया भट्ट की फ़िल्म गली बॉय में उनकी एक्टिंग को औसत बताया था, जिस पर आलिया ने कहा था कि वो बेहतर काम करेंगी, ताकि कंगना उनकी तारीफ़ कर सकें। अब इन दोनों के Word War में रणदीप हुड्डा भी कूद पड़े हैं, मगर कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने उनकी तगड़ी क्लास ले ली।

रणदीप हुड्डा ने मंगलवार को अचानक आलिया की तारीफ़ करते हुए एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिये कहा था- प्रिय आलिया, मुझे ख़ुशी है कि तुम अनियमित कलाकारों और दीर्घकालिक पीड़ितों की बातों का असर अपने काम पर नहीं पड़ने दे रही हो। ख़ुद को बेहतर बनाने की तुम्हारी कोशिशों के लिए सराहना। हुड्डा के इस ट्वीट को आलिया ने रीट्वीट करते हुए रणदीप को गले लगाने की इमोटिकॉन बनाते हुए ख़ुशी ज़ाहिर की थी। यानि रणदीप ने किसी का नाम भी नहीं लिया और आलिया समझ गयीं कि बात किसके लिए कही गयी है।

… और बात जहां तक पहुंचनी थी, वहां पहुंच भी गयी। इस ट्वीट का आशय समझते हुए कंगना की बहन रंगोली ने बेहद कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया ज़ाहिर की और उन्होंने रणदीप को अपने ट्वीट्स में टैग भी किया, ताकि उनका जवाब रणदीप तक पहुंचने की पूरी गारंटी हो जाए। रंगोली ने लिखा- आलिया बेबी को बचाने को नेपोटिज़्म गैंग की ख़ुद हिम्मत नहीं तो तुझे आगे किया। मैं जानती हूं, उंगली फ़िल्म के दौरान तुमने क्या किया था, कंगना को कितना प्रताड़ित किया था और कितना बड़ा चाटुकार है तू करण जौहर का। मगर फिर भी तेरा कुछ नहीं हुआ। आलिया जैसे लोग चमचागीरी करके कम से कम कामयाब तो हैं, भाई तू तो हमेशा से असफल रहा है।

हालांकि रंगोली के इन आक्रामक ट्वीट्स का किसी ने जवाब नहीं दिया। रणदीप हुड्डा से निपटने के बाद रंगोली ने आलिया की मॉम सोनी राज़दान को आड़े हाथों लिया। सोनी ने दरअसल एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने किसी का नाम लिये बग़ैर लिखा था- महेश भट्ट वो आदमी हैं, जिसने उसे (कंगना) को ब्रेक दिया था। वो उनकी पत्नी और बेटी पर बार-बार हमला कर रही है। इस गालीगलौज और नफ़रत के बाद कहने को बचा ही क्या है। एजेंडा क्या है? (“Mahesh Bhatt is the man who has given her a break … she goes on to attack his wife and daughter. Daughter over and over again. What is left to be said then about abusing and hatred I wonder. Apart from character of course. Agenda ? What’s hers ?” (sic)

सोनी ने बाद में अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया था, मगर तब तक देर हो चुकी थी। रंगोली ने सोनी के ट्वीट के जवाब में लिखा- प्रिय सोनी जी, महेश भट्ट ने उसे ब्रेक नहीं दिया था, अनुराग बसु ने दिया। महेश भट्ट जी अपने भाइयों के प्रोडक्शन हाउस में बतौर क्रिएटिव प्रोड्यूसर काम करते हैं। कृपया ग़ौर फरमाएं कि प्रोडक्शन हाउस उनका नहीं है। वो लम्हे के बाद जब कंगना ने उनकी लिखी धोखा फ़िल्म करने से मना कर दिया था, जिसमें वो उसे सुसाइट बॉम्बर बनाना चाहते थे, वो इतना गुस्सा हो गये कि अपने दफ़्तर में उस पर ना सिर्फ़ चिल्लाए, बल्कि बाद में जब वो वो लम्हे के प्रीव्यू के लिए थिएटर में गयी तो उस पर चप्पल फेंकी थी। उसे अपनी ही फ़िल्म नहीं देखने दी गयी। वो पूरी रात रोई थी और तब वो सिर्फ़ 19 साल की थी।

यहां ज़िक्र करते चलें कि आलिया ने अपने करियर की दूसरी फ़िल्म हाइवे रणदीप हुड्डा के साथ की थी, जिसमें उनके काम को काफ़ी सराहा गया था। इस फ़िल्म को इम्तियाज़ अली ने निर्देशित किया था।

 72 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!