Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

देहरादून में देर रात हुई झमाझम बारिश, लुढ़का पारा; लौट आई ठंड

देहरादून। दून व आसपास के इलाकों को देर रात हुई झमाझम बारिश से पारे ने गोता लगाया। इसके साथ ही मध्यम की हवाओं ने ठंड लौटा दी। रात के समय पारा सामान्य से दो डिग्री नीचे पहुंच गया और फिर से ठंड का एहसास होने लगा। इससे पहले सुबह भी बारिश के एक से दो दौर हुए। बुधवार को मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री नीचे 12.0 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, दून में पारा सामान्य से आठ डिग्री नीचे 25.1 व न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सुबह भी कई जगह बादल छाए रहे।

बुधवार को तड़के तीन बजे बारिश शुरू हो गई थी। इसके बाद पूरे दिन कभी तेज हवाएं तो कभी बौछारों को सिलसिला जारी रहा। इस दौरान चकराता रोड, बिंदाल पुल, घंटाघर, राजपुर रोड आदि क्षेत्रों में बारिश हुई। इसके बाद देर रात करीब साढ़े 11 बजे शहर के कई इलाकों को मध्यम हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई और एक घंटे तक जारी रही। सुबह होने तक भी रुक-रुककर बूंदाबादी होती रही। मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि आने वाले 24 घंटों में देहरादून और मसूरी में बारिश हो सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को देहरादून समेत प्रदेशभर में मौसम आंशिक रूप से बदला हुआ रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से राहत रहेगी।

फसल को नुकसान

ओलावृष्टि व तेज हवाओं के चलते प्रदेश के कई इलाकों में गेंहू की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां गेंहू के साथ ही जौ व मटर की फसल को भी छति पहुंची है। वहीं, यमुना व अगलाड़ घाटियों में भी अच्छी बारिश हुई है। कहीं-कहीं तेज हवाओं से गेंहू-जौ और मटर की फसलों को नुकसान पहुंचा है। कृषि निदेशक गौरी शंकर ने कहा कि आजकल गढ़वाल और कुमाऊं के अधिकांश क्षेत्रों में गेंहू की फसल पक चुकी है और कई जगह कटाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में बारिश और ओलावृष्टि खड़ी फसल के लिए नुकसानदायक है। तेज हवाओं के कारण भी गेंहू की फसल बर्बाद हो गई है।

 100 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!