Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

देहरादून में दिलाराम से जाखन तक अतिक्रमण पर चली जेसीबी

देहरादून। दिलाराम चौक से जाखन तक प्रशासन की टीम ने सड़क, फुटपाथ और नाली तक किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया। इस दौरान 10 ट्रक सामान जब्त किया गया। टीम ने दिलाराम चौक पर 20 दुकानों को दो दिन के भीतर अपना अतिक्रमण हटाने का समय दिया है। अब रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जाखन से अभियान चलाया जाएगा।

दून में अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई पिछले कुछ माह से थम गई थी। शुक्रवार को शासन में जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन समेत अन्य अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में अतिक्रमण के खिलाफ तेजी से अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद जिलाधिकारी ने नगर निगम, सभी एसडीएम, एमडीडीए, लोनिवि के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में लिए गए निर्णय के बाद शनिवार को एसडीएम सदर कमलेश मेहता के नेतृत्व में टीम दिलाराम चौक पहुंची। यहां जून 2018 में लगाए गए लाल निशानों को देखा गया। साथ ही फुटपाथ, नाली, सड़क पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया। यहां अतिक्रमण हटाते वक्त नगर निगम की टीम के साथ स्थानीय व्यापारियों ने धक्का-मुक्की करते हुए विरोध किया।

मगर, पुलिस की सख्ती के चलते जेब्रा फोर्स ने फुटपाथ और नाली पर सजाए गए सामान को जब्त कर लिया। यहां एक किचन कॉनर, जूस कॉनर, गैराज आदि पर भी कार्रवाई की गई। हालांकि इसके बाद पक्की दुकानों पर जेसीबी चलाने की बारी आते ही व्यापारियों ने एसडीएम के सामने हाथ जोड़ दिए।

व्यापारियों ने कहा कि साहब पीछे छोड़ दिया, मेरा तोड़ दिया। इस पर एसडीएम ने व्यापारियों को दो दिन का समय देते हुए स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा। एसडीएम कमलेश मेहता ने बताया कि दिलराम चौक से राजपुर रोड पर करीब 54 से ज्यादा स्थानों पर ठेली, खोमचे आदि कच्चे अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान 10 ट्रक सामान जब्त किया गया। इस मौके पर सीओ सिटी शेखरचंद सुयाल, एसओ डालनवाला राजीव रौथाण, नगर निगम की टीम आदि शामिल रहे।

लाल निशान तलाशने लगी टीम

हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान लगाए गए लाल निशान व्यापारियों ने मिटा दिए हैं। दिलाराम चौक पर शनिवार को अभियान शुरू हुआ तो सबसे पहले लाल निशान देखे गए। इस पर निगम की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी।

धर्मपुर में मॉल की पार्किंग ध्वस्त 

धर्मपुर में एलआइसी बिल्डिंग के बगल में शिवालिक होटल संचालक ने नगर निगम की आधी जमीन पर पार्किंग बना दी। इसकी सूचना मिलते ही निगम की टीम जेसीबी मशीन के साथ वहां पहुंची। टीम ने मॉल की पार्किंग में लगी टाइल्स और दूसरे निर्माण पर जेसीबी से उखाड़ दिया। नगर निगम की उपनगर आयुक्त सोनिया पंत ने बताया कि मॉल संचालक ने पूरी पार्किंग निगम की जमीन पर बनाई है। इस संबंध में संचालक को नोटिस जारी किया गया था।

 231 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!