Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

स्वतंत्रता दिवस 2018: सीएम बोले, उत्तराखंड है वीरों की भूमि; शहादत यहां की परंपरा

देहरादून: आज आजादी की 72वीं सलगिरह पर पूरे उत्तराखंड में जश्न का माहौल है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया और प्रदेश वासियों को बधाई दी। इस इस दौरान सीएम ने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि है। यहां हर परिवार से औसतन एक व्यक्ति सेना या सुरक्षा बलों में हैं। उत्तराखंड में पहले से ही शहादत की परंपरा रही है। वहीं सीएम ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए हैं। लोगों की सोच और कार्य संस्कृति बदली है। जो उत्तराखंड के विकास को गति देगी। कार्यक्रम के दौरान सीएम रावत ने ये भी बताया कि राज्य की जीडीपी में 6 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि हुई है और प्रति व्यक्ति आय 16 हज़ार से ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने कहा ग्रोथ सेंटर्स की स्थापना से गांवो में रोजगार बढ़ा है। अब तक 103 ग्रोथ सेंटर्स स्थापित किए जा चुके हैं। सरकार लगातार किसानों की आय को दोगुना करने के प्रयास कर रही है।

देश के साथ ही प्रदेश में भी 72वें स्वतंत्रता दिवस को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। सीएम के साथ ही राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल ने राजभवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राजभवन कार्मिकों को मिष्ठान भी वितरित किया। राज्यपाल ने राजभवन प्रांगण में पौधरोपण भी किया। वहीं, हरिद्वार स्थित पतंजलि में बाबा रामदेव ने भी ध्वजारोहण किया।

सूचना निदेशालय में फहराया गया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर सूचना महानिदेशक दीपेंद्र कुमार चौधरी ने सूचना निदेशालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने देश की स्वतंत्रता में योगदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि बडे संघर्षों के बाद हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई। हमारे वीर सेनानियों एवं राज नेताओं के प्रयासों से प्राप्त हुई इस आजादी से हमें यह सीख लेने की जरूरत है कि हमें आपसी सदभाव सहयोग एवं स्नेह से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर देश व प्रदेश के विकास में अपना योगदान देना होगा।
देश की आजादी के संघर्षों का इतिहास गवाह रहा है कि आपसी असहयोग एवं वैमनस्य के कारण ही पहले व्यापारी के रूप में भारत आये अंग्रेजों ने लम्बे समय तक हमें गुलाम बनाकर हम पर राज किया। हमे अपनी इस आजादी को अक्षुण बनाये रखने के लिये देश हित में सदैव अपने को तत्पर रखने का प्रण लेना चाहिए। यही इस अवसर पर हमारी राष्ट्र के प्रति सच्ची सेवा होगी।

इस दिन को खास बनाने के लिए सुबह से लेकर ही सड़कों पर बच्चों का हुजूम उमड़ पड़ा है। नन्हें-मुन्हों ने प्रभात फेरियां निकालने के साथ ही देशभक्ति के नारे भी लगाए। राजधानी देहरादून से लेकर तमाम जिलों में स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरियां निकाली। इस अवसर पर आजादी के दीवानों को याद कर क्रांतिकारियों के सपनों के भारत निर्माण का संकल्प लिया।

नैनीताल जिले के रामनगर में भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रभात फेरी निकालने के बाद बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। बुधवार को सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चे नगर पालिका में एकत्रित हुए। बच्चों को वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सभी में देशहित की भावना होनी चाहिए।

इसके बाद बच्चे जुलूस की शक्ल में तिरंगा लेकर वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारों के साथ नगर में घूमते हुए लखनपुर चुंगी स्थित शहीद पार्क पहुंचे। यहां बच्चों को मिष्ठान वितरित हुआ। जिसके बाद प्रभात फेरी का समापन हुआ।

ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गई। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही ध्वजारोहण किया गया।

एसडीएम कोर्ट में उप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, तहसील में केपी सिंह, सीओ कार्यालय में महेश कुमार बिंजोला, इंटर कॉलेज में प्रबंधक सुरेन्द्र शर्मा, जीजीआइसी में प्रधानाचार्य इंदिरा पांडे, बीएसएफ में प्रधानाचार्य किताबुल ने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉक्टर के एनपाल सिंह दोराहा, बाजपुर में हरेन्द्र सिंह लाडी साहित्य विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्कूलों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

 51 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!