Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

यहां गांधी स्तंभ पर आज भी मौजूद हैं बापू के हस्ताक्षर

ऋषिकेश: स्वतंत्रता आंदोलन में तीर्थनगरी ऋषिकेश की भी अग्रणी भूमिका रही है। इसके गवाह हैं त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ पर अंकित बापू के हस्ताक्षर। बापू ने अपनी अल्मोड़ा यात्र के दौरान ऋषिकेश से उन्हें मिलने आए क्रांतिकारियों को एक शिला पर यह हस्ताक्षर करके दिए थे। यह शिला गांधी स्तंभ के ऊपर लगाई गई, जो आज भी बापू की याद दिलाती है।

उत्तराखंड यात्रा के दौरान महात्मा गांधी जब अल्मोड़ा आए तो ऋषिकेश से क्रांतिकारी ब्रह्मचारी हरिजीवन, उड़िया बाबा, स्वामी सदानंद, स्वामी अद्वेतानंद आदि उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बापू से ऋषिकेश आने का आग्रह किया। लेकिन, समयाभाव के कारण बापू ऐसा नहीं कर पाए और क्रांतिकारियों से वक्त मिलने पर ऋषिकेश आने का वादा किया। सो, क्रांतिकारी एक शिला पर बापू के हस्ताक्षर लेकर ऋषिकेश लौट आए। यही शिला त्रिवेणी घाट पर गांधी स्तंभ के ऊपर लगाई गई है।

आजादी के आंदोलन में इस स्तंभ के नीचे बैठकर क्रांतिकारी रामधुन गाया करते थे। उस दौर के बाल आंदोलनकारी रहे सूरज प्रकाश शर्मा के अनुसार यहीं से सुभाष चौक तक प्रभातफेरी निकाली जाती थी और फिर झंडाचौक में ध्वजारोहण होता था।आजादी के आंदोलन में ऋषिकेश का योगदान

– वर्ष 1929-30 में नमक सत्याग्रह में देहरादून क्षेत्र से जो 400 लोग जेल गए थे, उनमें 70 साधु-संन्यासी ऋषिकेश के थे। इनमें पंजाब से आए स्वामी केवलानंद, स्वामी सदानंद, ओडिशा से आए बाबा रामदास (उड़ियाबाबा), स्वामी आनंद गिरी, गुजरात से आए ब्रह्मचारी हरि जीवन आदि प्रमुख थे।-सरदार भगत सिंह की शहादत के बाद उनकी आत्म शांति के लिए भरत मंदिर से नीचे स्थित श्री केवलानंद आश्रम में श्रीमद् भागवत सप्ताह का आयोजन किया गया था। साथ ही मृत्योपरांत के संस्कार भी स्वतंत्रता सेनानियों ने यहीं संपन्न कराए थे।

-जलियांवाला बाग व रॉलेट एक्ट के विरोध में वर्ष 1919 और 17 नवंबर 1921 को भारत भूमि पर युवराज के आगमन के विरोध में यहां विचित्र हड़ताल हुई। किसानों ने हल लगाना छोड़ दिया। नगर और मुनिकीरेती के मध्य में स्थित खारा स्नोत नामक स्थान पर नमक सत्याग्रह के दौरान नमक बनाकर थैलियों में भरा जाता था।
-दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गांधी जब 1922 में देहरादून आए तो उन्हें जिले की ओर से तथा तिलक फंड में 16-16 हजार की राशि भेंट की गई। इसमें बड़ा हिस्सा ऋषिकेश के मठ-मंदिरों के संन्यासियों का था। नगर के अधिकांश स्वतंत्रता सेनानी 1930 के नमक सत्याग्रह, 1941 के व्यक्तिगत सत्याग्रह और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में जेल गए।

 45 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!