Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बाबा रामदेव के विवादित बोल के कारण आईएमए और बाबा रामदेव के बीच चल रहे विवाद में कूदे आचार्य बालकृष्ण

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मई 2021, गुरुवार, हरिद्वार। आइएमए के साथ योगगुरु बाबा रामदेव के विवाद में आचार्य बालकृष्ण के बाद अब उनके समर्थक और पतंजलि के साधक भी कूद पड़े हैं। इनके द्वारा इंटरनेट मीडिया पर इस मामले को राष्ट्रभक्ति, देश की अस्मिता के साथ-साथ आइएमए के माध्यम से तमाम कंपनियों के हो रहे विज्ञापनों को भी निशाना बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि आइएमए किस आधार पर पेंट, टूथपेस्ट सहित तमाम खाद्य पदार्थों के विज्ञापनों में अपनी प्रामाणिकता का संदेश दे रहा है। सवाल उठाए जा रहे हैं आइएमए किस आधार पर यह सब कर रहा है। आरोप लगाया जा रहा है कि आइएमए के पदाधिकारी बहुराष्ट्रीय कंपनियों से निजी स्वार्थ पूर्ति और निजी लाभ की पूर्ति कर इस काम को अंजाम दे रहे हैं, जबकि उन्हें इसका कोई अधिकार नहीं।

पतंजलि योगपीठ के प्रति कुलपति उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति महावीर अग्रवाल ने भी इस मामले में कई तरह के सवाल उठाए हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सवाल पूछा है कि योगगुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और पतंजलि योगपीठ ने देश विरोधी क्या कार्य किए हैं और जब उन्होंने देश विरोधी कोई कार्य नहीं किया, देश के नव निर्माण में अपना योगदान दिया तो उन्हें क्यों निशाना बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपनी स्वार्थ सिद्धि में जान बूझकर गलत तथ्यों और बातों को प्रचारित प्रसारित कर स्वदेशी के उत्थान, राष्ट्र के नवनिर्माण में समर्पित योगगुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और पतंजलि योगपीठ को निशाना बना रही हैं।

पतंजलि योगपीठ के प्रति कुलपति डॉ0 महावीर अग्रवाल ने कहा कि विजय माल्या और नीरव मोदी की तरह योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने कोई अपराध नहीं किया है तो उन्हें क्यों निशाना बनाया जा रहा है।

 1,088 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!