उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ
सल्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव में विजयी भाजपा के महेश जीना ने विधानसभा सदस्य के तौर पर ली पद व गोपनीयता की शपथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मई 2021, गुरुवार, देहरादून। अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव में विजयी भाजपा के महेश जीना ने विधानसभा सदस्य के तौर पर पद व गोपनीयता की शपथ ली।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विधानसभा में सल्ट विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक महेश जीना के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने महेश जीना को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, गणेश जोशी, राज्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत एवं विधायकगण उपस्थित थे।
157 total views, 1 views today