Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में अब कार में बैठकर कोरोना वैक्सीन लगवाने की दी जाएगी सुविधा

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मई 2021, गुरुवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में अब कार में बैठकर कोरोना वैक्सीन लगवाने की सुविधा दी जाएगी। नोएडा के डीएलएफ मॉल में कार में बैठकर टीकाकरण किए जाने का मॉडल अब दूसरे बड़े शहरों में भी लागू होगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। परिवार कल्याण विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) से इसका प्रस्ताव मांगा गया है। टीका लगवाने वाले व्यक्ति की कार को आधा घंटा रोकने के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था होने पर ही यह छूट दी जाएगी, ताकि टीका लगवाने के बाद यदि किसी में कोई दुष्प्रभाव आता है तो मेडिकल टीम वहीं पर तत्काल उपचार कर सके।

महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. राकेश दुबे का कहना है कि बड़े शहरों में जहां पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था हो, वहां के सीएमओ को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, झांसी, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, अयोध्या व गाजियाबाद आदि में यह सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो जून के पहले हफ्ते से कार में बैठकर टीका लगवाने की सुविधा इन शहरों में भी शुरू की जा सकती है।

नोएडा में मई के तीसरे सप्ताह में गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने नोएडा के सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में 45 साल और उससे ऊपर के लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज कार में बैठकर लगवाने की सुविधा शुरू की थी, जिसके बेहतर परिणाम मिले। इससे उत्साहित स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के कुछ अन्य बड़े शहरों में भी यह सुविधा शुरू करने की रणनीति तैयार की है।

कार में बैठे वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोगों को पहले से को-विन पोर्टल पर स्लॉट बुक कराना होगा। जिनका पहले से स्लॉट बुक नहीं होगा, उन्हें यह सुविधा नहीं मिल सकेगी। वैक्सीन लगवाने के बाद 30 मिनट तक सभी कार सवार टीका लगवाने वालों का मॉनिटर किया जाएगा। इस दौरान अगर किसी को भी बेचैनी या अन्य किसी प्रकार की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं महसूस होगी तो वह अपनी कार का होर्न बजा कर तुरंत मेडिकल स्टॉफ को बुला सकते हैं। वैक्सीनेशन का समय सुबह 10 बजे से शाम के पांच बजे तक रखे जाने का प्रस्ताव है।

सिद्धार्थनगर घटना की होगी जांच : सिद्धार्थनगर में 20 ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाने में लापरवाही उजागर हुई है। इन लोगों को पहली व दूसरी डोज में एक ही कंपनी की वैक्सीन की न देकर अलग-अलग कंपनी की दे दी गई। एक डोज कोवैक्सीन और दूसरी कोविशील्ड की दे दी गई। फिलहाल अब परिवार कल्याण महानिदेशालय की ओर से मामले की रिपोर्ट मांगी गई है और जांच के बाद कार्रवाई होगी।

 106 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!