उत्तराखंड में बारिश से गिरा पारा, गर्मी से राहत

देहरादून: शुक्रवार को हुई बारिश से उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। जिस कारण गर्मी से राहत मिली हुई है। पर्यटक नगरी मसूरी व नैनीताल का मौसम सुहावना होने से यहां पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चौबीस घंटे में उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहने से लेकर कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। शनिवार को चारधाम में भी मौसम सुहावना रहा। बीता रात चमोली जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हुई ,लेकिन शनिवार को धूप खिली रही।
शनिवार को दून एवं आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय हल्के बादल छाये रहे एवं ठंडी हवाएं चलने से दोहपर के समय भी ज्यादा गर्मी महसूस नहीं की गई। रविवार को दून में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 34 व 17 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। शनिवार को दून का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.5 व 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
68 total views, 1 views today