Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

उभरती युवा लोक गायिका प्रेरणा भंडारी का वीडियो अलबम प्रवासियों को समर्पित

मसूरी, देहरादून : उत्तराखंड की उभरती युवा लोक गायिका प्रेरणा भंडारी के वीडियो अलबम ‘दूर डांडियों गौं गुठियार-होलु मेरू मायादार’ का लोकार्पण किया गया। यह सोलो अलबम प्रवासियों को समर्पित है। गीत में देश-विदेश में रह रहे उत्तराखंडियों से शहर की घुटनभरी जिंदगी से लौटकर अपने गांवों में बसने का आह्वान किया गया है।

लाइब्रेरी बाजार स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित लोकार्पण समारोह में निवर्तमान पालिका सभासद अनुज गुप्ता ने वीडियो अलबम को लॉन्च किया। इस मौके पर अनुज गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड की लोक संस्कृति को संवारने और विश्व पटल पर स्थापित करने में मसूरी प्रमुख केंद्र साबित होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, भाषा और आंचलिक पहचान को आगे बढ़ाने के लिए सभी प्रदेशवासियों को लगातार प्रयासरत रहना चाहिए।

अलबम के निर्देशक प्रदीप भंडारी ने बताया कि अलबम में एक ही गाना है। बताया कि लोकगायक जितेंद्र पंवार ने गीत की रचना की है। वहीं संगीत संजय कुमोला ने तैयार किया है। गायिका प्रेरणा भंडारी ने गीत को स्वर देने के साथ ही मुख्य भूमिका भी निभाई है।

अन्य कलाकारों मे संगीता गुसाईं, अंशिका भंडारी, निशा नेगी और हिमानी रावत शामिल हैं। लोकार्पण समारोह में कमल भंडारी, प्रमिला नेगी, पुष्पा पडियार, कमलेश भंडारी, मुकेश लाल, चंद्रवीर गायत्री, गंभीर जयाड़ा, जितेंद्र पंवार, संजय कुमोला, कांता प्रसाद, ब्रजेश भट्ट, राकेश भदोला, नरेंद्र पडियार, शूरवीर भंडारी, सुनील सिलवार, बिजेंद्र पुंडीर आदि उपस्थित रहे।

पारंपरिक लोकनृत्यों का दिया जाएगा प्रशिक्षण

उत्तराखंड के पारंपरिक लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से एक पहल की जा रही है। जिसमें गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत ग्राम सेवलांकला देहरादून में एक वर्षीय लोक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद की ओर से पूनम ममगाईं को गुरु के पद पर चयनित किया गया है।

कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा धर्मपुर मंडल अध्यक्ष नीटू कांबोज, ने किया। वहीं पूनम ममगाईं ने बताया कि कक्षा का संचालन रोजाना दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक होगा। जिसमें पारंपरिक लोक नृत्य झुमैलो, घसियारी, थडिया, चौफला आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

18 वर्ष से 22 वर्ष तक के अभ्यर्थी प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा लोक संस्कृति के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले प्रतिभावान कलाकारों को भी निश्शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी अनुराधा वालिया, पुष्कर सिंह, महेश शर्मा, बबली पंवार आदि मौजूद रहे।

 105 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!