Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

सितंबर में हो सकते हैं उत्तराखंड की निकायों के चुनाव

देहरादून: उत्तराखंड में निकाय चुनाव सितंबर में हो सकते हैं। प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि तब तक निकाय चुनावों को लेकर अदालत में चल रहे मामलों का निस्तारण हो जाएगा। अलबत्ता, इस बीच सरकार अपनी तैयारियां भी चाक-चौबंद कर लेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संकेत दिए कि बरसात के बाद निकाय चुनाव कभी भी हो सकते हैं। साथ ही कहा कि हम चाहते हैं कि चुनाव सितंबर में हो जाएं।

उधर, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि निकाय चुनाव तय समय पर ही होंगे। प्रदेश के 92 नगर निकायों में से 84 के लिए पूर्व में सरकार ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया था। राज्य निर्वाचन आयोग और सरकार के बीच चुनाव को लेकर सहमति भी बन गई थी।

सरकार के समक्ष उलझन तब आई, जब हाईकोर्ट ने रुड़की नगर निगम को भी आरक्षण की प्रक्रिया में शामिल करने को कहा। इस पर सरकार माथापच्ची कर ही रही थी कि कोर्ट ने 39 नगर पालिका परिषदों से संबंधित अधिसूचना निरस्त कर दी।

सरकार को तब फिर झटका लगा, जब प्रशासकों को निर्वाचित प्रतिनिधियों की देखरेख में ही कार्य करने के निर्देश अदालत ने दिए। इन सभी मामलों को सरकार रिव्यू में गई है और उसे उम्मीद है कि सितंबर तक इनका निस्तारण हो जाएगा।
गौरतलब है कि निकायों का कार्यकाल इस वर्ष तीन मार्च को खत्म होने के बाद सरकार ने इन्हें छह माह के लिए प्रशासकों के हवाले कर दिया था। इसकी अवधि सितंबर में खत्म होनी है। ऐसे में सरकार अब सितंबर में ही चुनाव कराने की दिशा में आगे बढ़ रही है। माना जा रहा कि 15 सितंबर तक बरसात भी थम जाएगी।

लिहाजा, चुनाव के लिए यह उपयुक्त समय भी रहेगा। मुख्यमंत्री ने भी इसके संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार निकाय चुनाव के लिए तैयार है। सरकार चाहती है कि सितंबर में चुनाव हो जाएं। उधर, शहरी विकास मंत्री ने कहा कि चुनाव के लिए हमारी तैयारियां लगभग पूरी हैं और ये समय पर ही होंगे।

 203 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!