Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना संक्रमण माहामारी को रोकने के लिए जिलाधिकारी संविन बंसल ने परगना स्तर/ब्लाॅक स्तर इंसीडेंट रिस्पान्स टीम की तैनात

आकाश ज्ञान वाटिका। बुधवार, 1 अप्रैल 2020, नैनीताल/भीमताल (सूचना)। कोरोना संक्रमण माहामारी को रोकने के लिए जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण संविन बंसल ने परगना स्तर/ब्लाॅक स्तर इंसीडेंट रिस्पान्स टीम तैनात की। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण अग्रसारित हो रहा है तथा जन समुदाय में इसके संक्रमण के फैलने की संम्भावना प्रबल हो रही है, इसलिए कोरोना संक्रमण पर प्रभावित रूप से रोकथाम लगाने हेतु परगना इंसीडेंट टीम के साथ ही ब्लाॅक रिस्पांस टीम सक्रिय की गई है।

[box type=”shadow” ]

[/box]
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण से संभावित लोगों/समुदाय को चिकित्सकीय परीक्षण एवं होम कोरंटाईन में रखने हेतु स्वास्थ (आई.डी.एस.पी.) की टीमों द्वारा चिन्हित किया जा रहा है। टीमों द्वारा विभिन्न नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर आये लोगों को होम कोरंटाईन हेतु उनके शरीर चिन्ह भी लगाये जा रहे हैं ऐसे में चिन्हित लोगों द्वारा आई.डी.एस.पी. की टीमों द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों की अनदेखी करते हुये होम कोरंटाईन के प्रोटोकाॅल के विचलन किये जाने की सम्भावना है, यह स्थिति कोरोना समंक्रण के प्रसार हेतु अत्यन्त संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि जनपद के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर ये आये लोगों के होम कोरंटाईन व अनुश्रवण किये जाने तथा कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने हेतु विकास खण्ड स्तर पर ब्लाॅक रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है।
ब्लाॅक रिस्पोस टीम में सम्बन्धित परगनाधिकारी कि अध्यक्षता में प्रभारी चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी तैनात किये गये। यह ब्लाॅक स्तरीय टीमें अपने स्तर से ग्राम स्तरीय कार्मिकों आँगनबाडी कार्यकत्री, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकरी कि ग्रामवार टीमें गठित करेंगे जो अपने क्षेत्रों के ग्राम का भम्रण करते हुये होम कोरंटाईन में रखे गये लोागों की निषिद्धता सम्बन्धित जाँच कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीमें चिन्हित करेगे 14 दिनों के होम कोरंटाईन के लिए संस्तुत किया गया है उनके द्वारा पूर्णतया घर में बन्द रहते हुये इसका पालन किया जा रहा है अथवा नहीं यह भी देखना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कोरंटाईन का अनुपालन नहीं करेंगे अथवा घर से बाहर समुदाय में जायेगा तो उसकी सूचना परगना स्तरीय रिस्पांस टीम व कन्ट्रोल रूम को देना सुनिश्चित करेगे ताकि संम्बन्धित के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करते हुये अलग से कोरंटाईन किया जायेगा। बीआरटी एवं उनके अन्तर्गत गठित ग्रामवार अपने अपने क्षेतार्गत भ्रमण करते हुये होम कोरंटाईन मे चिन्हित लोगों कि जहाँ के साथ आस-पास के घरों, ग्रामवासियों में होम कोरंटाईन कि विस्तृत जांनकिारीयां देंगे साथ ही उन्हें समुदायिक, सामाजिक जिम्मेदारी का बोध भी करायेंगे।
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा कि ग्राम स्तरीय टीमों द्वारा प्रत्येक ग्राम मे भम्रण के दौरान बाहर से आये देशी, विदेशी नागरिक जिनकी सूचना अभी तक प्रशासन को नहीं हो सकी है उनकी सूचना निर्धारित प्रपत्र पर मई ट्रैवल हिस्ट्री एकत्रित करते हुये जिला कोरोना नियंत्रण कक्ष को प्रेषित करना सुनिश्चित करेगें। उन्होंने कहा यह कार्य जनस्वास्थ्य से जुड़ा है इसलिए सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने दात्यिवों का निर्वहन गम्भीरता से करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० टी.के. टाम्टा, उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल, विनोद कुमार, अनुराग आर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा, अनुषा बडोला, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, बीडीओ चन्द्रा राज, तारा हंयाकी, दिनेश दिगारी, बी.एल. आर्य व सीडीपीओ मौजूद थे।

 73 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!