Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सभी उपभोक्ताओं को खाद्यान्न का वितरण सभी सस्ता गल्ला विक्रेता तत्काल करना सुनिश्चित करें – जिलाधिकारी सविन बंसल

आकाश ज्ञान वाटिका। बुधवार, 1 अप्रैल 2020, नैनीताल (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के स्पष्ट आदेश हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सभी उपभोक्ताओं को खाद्यान्न का वितरण सभी सस्ता गल्ला विक्रेता तत्काल करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी की पहल पर जिले के गोेदामों में तीन दिन पहले खाद्यान्न पहुँचा दिया गया है, जहाँ से खाद्यान्न का उठान भी हो चुका है।
जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश में सभी सस्ता गल्ला दुकानों से वितरण का कार्य भी शुरू हो गया है। विगत दिन राशनकार्ड धारकों एवं उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत दर्ज करायी गई है कि श्रीमती रेखा जोशी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता द्वारा वार्ड नम्बर -7 नगर नैनीताल के उपभोक्ताओं को खाद्यान्न नियमानुसार वितरण नहीं किया जा रहा है। शिकायत को संज्ञान मे लेते हुये जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने पूर्ति निरीक्षक से जाँच करवाई। जाँच में कई अनियमिततायें प्रकाश मे आई है जिस पर कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित दुकान का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी देते हुये जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि वर्तमान कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम किये जाने हेतु सभी स्तरों से प्रयास किये जा रहे है तथा खाद्यान्न राशन कार्डधारकों को समय से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। श्रीमती रेखा जोशी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता द्वारा बरती गई अनियमिततायें गम्भीर हैं तथा शासनादेश एवं अनुबंध की शर्तों का स्पष्ट तौर पर उल्लंघन किया जा रहा है तथा सस्ते गल्ले की दुकान का संचालन नियमानुसार न करके, मनमानी तरीके से किया जा रहा है। इसके चलते सम्बन्धित दुकान का संचालन का सम्बन्धित अनुबंध तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा इस दुकान से सम्बन्धित सभी उपभोक्ताओं एवं राशन कार्ड धारकों को विक्रेता त्रिलोक सिह नेगी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता वार्ड-7 से सम्बद्व कर दिया गया है।

 61 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!