Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
राजनैतिक-गतिविधियाँ

नोएडा में शुरु होगा COVID अस्पताल, इतने बेड का होगा हॉस्पिटल, CM योगी करेंगे जल्द उद्घाटन

नोएडा सेक्टर-39 स्थित नए जिला अस्पताल में 400 बेड के कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने मंगलवार सुबह अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद पहुंचे। अस्पताल का निर्माण टाटा कंपनी की ओर से निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत किया गया है। अस्पताल लेवल-1, 2 व 3 श्रेणी का है। यहां सामान्य और गंभीर मरीजों को भर्ती कर उपचार की सुविधा मिलेगी। अपर मुख्य सचिव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि निरीक्षण के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

कई खूबियों से लैस होगा अस्पताल

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मंगलवार सुबह 10 बजे अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उनका जिलाधिकारी सुहास एल वाई, ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण, प्रभारी सीएमओ डॉ.  नेपाल सिंह, सीएमएस डॉ वीबी ढाका ने उनका स्वागत किया। इसके बाद व सीधे 5वें व 6वें फ्लोर पर बने लेवल 3 के कोविड वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के बाद उन्होंने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर बैठक की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

अस्पताल का निर्माण नोएडा प्राधिकरण की ओर से किया गया है, जबकि कोविड की सभी सुविधाएं टाटा समूह व बिलगेट फाउंडेशन की प्रदान की गई है। अस्पताल कोविड की सभी सुविधाओं से लैस होगा। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री के नोएडा आकर अस्पताल का उद्घाटन करने की योजना थी, लेकिन समय नहीं मिलने से यह कार्यक्रम सफल नहीं हो सका। इसलिए शासन स्तर से अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को कोविड अस्पताल के निरीक्षण के लिए नोएडा भेजा गया है।

15 जून को होना था शुरू

कोविड अस्पताल पहले 15 जून को शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन नोएडा प्राधिकरण की ओर से सौंपे न जाने के कारण देर से काम शुरू हुआ। टाटा समूह व बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से करीब 17 करोड़ की लागत से अस्पताल में संसाधन जुटाए गए हैं। जहां वेंटिलेटर से लेकर ऑक्सीजन सुविधा मिलेगी। यह जिले का सबसे बड़ा कोविड अस्पताल होगा। वर्तमान में चाइल्ड पीजीआइ में 50, ग्रेनो राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में 150 बेड की सुविधा है। यहां करीब 100 स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की लिस्ट तैयार कर ली है। सभी डॉक्टर जिले की विभिन्न सीएचसी-पीएचसी से संबंध हैं।

 143 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!