Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेशमनोरंजन

सुशांत के निधन के ठीक एक महीने बाद अंकिता लोखंडे ने दीप जलाकर किया याद, 14 जून को हुआ था निधन

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जुलाई 2020, मंगलवार।  सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज (14 जुलाई) ठीक एक महीना हो गया। 14 जून को सुशांत ने अपने मुंबई स्थित आवास पर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद लगातार उनको याद करने का सिलसिला जारी है। सुशांत के निधन से पूरी इंडस्ट्री और फैंस को जबरदस्त सदमा लगा। ख़ासकर ऐसे लोग, जो उनके क़रीब थे, बुरी तरह टूट गये थे। ऐसे लोगों में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे शामिल हैं, जिनके साथ सुशांत लम्बे अर्से तक रिलेशनशिप में रहे थे। एक महीने से अंकिता सोशल मीडिया से दूर थीं और अब इंस्टाग्राम पर लौटी हैं।

अंकिता ने सुशांत के निधन के बाद अब पहली बार पोस्ट किया है। उन्होंने मंदिर के सामने जलते हुए एक दीये की तस्वीर पोस्ट की और इसके साथ लिखा- चाइल्ड ऑफ़ गॉड। अंकिता, दोस्त संदीप सिंह के साथ सुशांत के पिता से मिलने उनके घर भी गयी थीं। अंकिता और सुशांत ने टीवी धारावाहिक पवित्र रिश्ता में साथ काम किया था और दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गयी थी। 6 साल की रिलेशनशिप के बाद 2016 में दोनों का ब्रेकअप हुआ था।

उधर, सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की मुंबई पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुशांत के निधन की वजह दम घुटना बतायी गयी थी। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। पुलिस सुशांत के केस की जांच व्यावसायिक रंजिश के एंगल से भी कर रही है। कहीं किसी व्यावसायिक दबाव के चलते तो सुशांत को यह क़दम उठाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ा।

इस मामले में पुलिस अब तक 30 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें सुशांत की आख़िरी फ़िल्म दिल बेचारा के निर्देशक मुकेश छाबड़ा, एक्ट्रेस संजना सांघी, सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके प्रोड्यूसर दोस्त संदीप सिंह, फ़िल्ममेकर संजय लीला भंसाली शामिल हैं। पुलिस ने सुशांत का यशराज बैनर के साथ कॉन्ट्रेक्ट संबंधी कागजात भी तलब किये थे। सुशांत सिंह राजपूत की आख़िरी फ़िल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ हो रही है।

 110 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!