Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

कांग्रेस खाते को एसआइटी की क्लीन चिट तय, आइएएस अफसरों से होगी पूछताछ

रुद्रपुर: प्रदेश के हाईप्रोफाइल एनएच 74 मुआवजा घोटाले में राडार पर आए दो आइएएस अफसरों से एसआइटी पूछताछ करेगी। शासन से मिली अनुमति के बाद एसआइटी में शामिल अधिकारी एक-दो दिन के भीतर देहरादून रवाना होंगे। जहां आइएएस अफसरों से पूछताछ की जा सकती है। वहीं, कांग्रेस के खातों को एसआइटी से क्लिन चिट मिलना तय माना जा रहा है।

एनएच 74 मुआवजा घोटाले की जांच अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। अब तक एसआइटी घोटाले में पांच पीसीएस अधिकारियों समेत 22 लोगों को जेल भेज चुकी है। इसमें हाल ही में निलंबित एडीएम तीरथ पाल और प्रभारी तहसीलदार बेरीनाग रघुवीर सिंह को जेल भेजा है।

वहीं जांच के दौरान एसआइटी के सामने आर्बिट्रेशन के भी कुछ ऐसे मामले सामने आए, जिसमें गड़बड़झाले की बू आ रही थी। किसानों से पूछताछ के आधार पर एसआइटी ने जब सारे कागज खंगाले तो सब कुछ सामने आ गया। जांच में आर्बिट्रेशन में करीब 15 मामलों में अनियमतिता सामने आई।

इस पर एसआइटी ने आइएएस डॉ. पंकज पांडेय और चंद्रेश यादव के खिलाफ जांच रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी थी। एसआइटी सूत्रों के मुताबिक अब शासन से आइएएस अफसरों से पूछताछ करने के आदेश मिल गए हैं। ऐसे में एसआइटी एक-दो दिन के भीतर देहरादून जाकर दोनों आइएएस अफसरों से पूछताछ कर उनका पक्ष जान सकती है।

चार किसानों के विदेश भागने पर अफसर सतर्क

एनएच-74 घोटाले में करोड़ों का मुआवजा लेकर विदेश भागने वाले चार किसानों के खिलाफ जहां एसआइटी रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है, वहीं इंटरपोल समेत खुफिया एजेंसियों से भी मदद लेने की तैयारी है। एसआइटी जांच की जद में आए करोड़ों का मुआवजा लेने वाले चार किसानों के विदेश भागने की जानकारी सामने आई है।  एसआइटी अधिकारियों के मुताबिक यदि मुआवजा लेने वाले किसान विदेश भागे हैं तो उन पर शिकंजा कड़ा किया जाएगा। शुक्रवार या फिर शनिवार तक एसआइटी इन चार समेत 35 किसानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकती है।

कांग्रेस खाते को एसआइटी की क्लीन चिट तय

एनएच मुआवजा घोटाले में जांच के दायरे में आए कांग्रेस पार्टी के खाते को एसआइटी की क्लीन चिट मिलनी तय है। एसआइटी अधिकारियों के मुताबिक खाता कांग्र्रेस पार्टी का था और उसमें ट्रांजेक्शन करने वालों ने भी इसे इनकम टैक्स में दर्शाया है।

बता दें कि एनएच-74 मुआवजा घोटाला सामने आने के बाद एसआइटी ने जांच में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्र्रेस पार्टी का खाता भी इस जद में आया। घोटाले की जांच के दौरान कई लोगों के खाते से करोड़ों रुपये कांग्रेस पार्टी के खाते में ट्रांजेक्शन पाया गया।

इस मामले में एसआइटी ने देहरादून जाकर कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से पूछताछ की तो कुछ और कांग्रेस को चंदा देने वाले लोगों के खाते भी जांचे। एसआइटी अधिकारियों के मुताबिक जांच में खाता कांग्रेस पार्टी का होने की पुष्टि हुई है। साथ ही खाते में ट्रांजेक्शन करने वालों के भी दस्तावेज चेक किए गए।

एसआइटी के मुताबिक जांच में ट्रांजेक्शन की गई रकम इनकम टैक्स रिटर्न में दर्शायी गई थी। ऐसे में यह तय है कि कांग्रेस खाते को एसआइटी की क्लीन चिट मिल सकती है।

 71 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!