Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में आसमान से आफत, 142 सड़कें बंद; तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून: मानसून की बारिश राज्य के पहाड़ी इलाकों में भारी पड़ रही है। भूस्खलन से प्रदेश की 142 सड़कें अवरुद्ध हैं। वहीं, चारधाम यात्रा मार्गों के खुलने और बंद होने का सिलसिला जारी है। गुरुवार की सुबह मौसम कुछ राहत देने वाला रहा और गढ़वाल व कुमाऊं में अधिकांश स्थानों पर बारिश थमी रही। इसके बावजूद अभी मुसीबत कम होने का आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में भारी बारिश होगी।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का दावा है कि अवरुद्ध सड़कों को खोलने का कार्य बड़े पैमाने पर जारी है। लेकिन, बीच-बीच में बारिश होने से दोबारा मलबा आ रहा है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी का संज्ञान लेते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट जारी किया गया है। ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले एक सप्ताह से अवरुद्ध है। ओजरी-डाबरकोट के बीच पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से मार्ग बंद है। ऐसे में यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्री त्रिखला-कुपड़ा पैदल मार्ग का उपयोग कर रहे हैं।

वहीं, बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ के पास बार-बार भूस्खलन से बंद हो रहा है। गंगोत्री हाईवे धरासू और नालूपानी के पास पांच घंटे के बाद खोल दिया गया। इसके बावजूद धराली में खैरगाड (बरसाती नाला) के उफान पर आने से सड़क पर मलबा आ गया। इससे गंगोत्री हाईवे बंद हो गया। वहीं, बड़ेती के पास भी गंगोत्री हाईवे पर मलबा आ गया।

कैलास मानसरोवर यात्रा के दौरान नवें दल के 52 यात्रियों को कालापानी और 10वें दल के 25 यात्रियों को तकलाकोट में रोका गया है। शेष यात्रियों को गुंजी से पिथौरागढ़ हेली सेवा से भेजा गया।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार तहसील ऋषिकेश के गौहरीमाफी गांव के प्रभावित परिवारों को पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न आपूर्ति कर दी गई है। बताया कि प्रशासन की टीम बारिश से घरों को हुई क्षति का आकलन कर रही है।

 83 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!