Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“भ्रष्टाचार न हो तो विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता दोनों बरकरार रहती” : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 फ़रवरी 2021, शनिवार, देहरादून। भ्रष्टाचार न हो तो विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता दोनों बरकरार रहती है। जीरो टॉलरेंस वाली भाजपा सरकार यह साबित भी कर रही है। पिछले चार वर्ष में प्रदेश में हुए विकास कार्य किसी से छिपे नहीं हैं। राज्य सरकार का एकमात्र लक्ष्य विकास को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। यह बातें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कही।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने बद्रीपुर में 508.75 लाख रुपये की लागत की योजनाओं का शिलान्यास और 416.06 लाख रुपये की लागत की योजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन कार्यों का आज शिलान्यास हुआ है, उन्हें गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए। सरकार का प्रयास है कि जनता को पर्याप्त मात्र में पेयजल की आपूर्ति हो। उन्होंने कहा कि आगामी 18 मार्च को राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इन चार वर्षो में कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सड़क निर्माण के क्षेत्र में राज्य में काफी कार्य हुआ है। चिकित्सा के क्षेत्र में यहां के संस्थानों को कई जगह सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर महापौर सुनील उनियाला गामा और मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी धीरेंद्र पंवार भी उपस्थित रहे।

आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारी समिति की ओर से लच्छीवाला में आयोजित ’भारतीय संस्कृति एवं उसका महत्व व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना काल में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को आदर्श संस्था के माध्यम से सम्मानित किया। चमोली आपदा के मृतकों की आत्मशांति के समिति की ओर से आयोजित यज्ञ में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए। संचालन संस्था के सचिव हरीश कोठारी ने किया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, स्वामी शंकर तिलक महाराज, समिति की अध्यक्ष आशा कोठारी, दायित्वधारी करण बोहरा आदि उपस्थित थे।

हरिपुर नवादा वैभव विहार में नाले पर 9.21 लाख से पुलिया व सीसी मार्ग निर्माण, बद्रीपुर तिलवाड़ी में 12 लाख से आंबेडकर भवन का निर्माण, 105.22 लाख से हरिपुर नवादा पेयजल योजना का सुदृढ़ीकरण, 96.34 लाख से हरिपुर नवादा ग्राम सभा में क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को बदलने का कार्य (भाग 1), 97.17 लाख से बद्रीपुर पेयजल योजना (भाग 2) का सुदृढ़ीकरण , 96.12 लाख से बद्रीपुर पेयजल योजना (भाग 3) का सुदृढ़ीकरण। 151.13 लाख से बद्रीपुर पेयजल योजना (भाग 3) का सुदृढ़ीकरण, बद्रीपुर के समीप 160.27 लाख से 1000 किलोलीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक का निर्माण, वैभव विहार नवादा में 99.75 लाख से 600 किलोलीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक का निर्माण, 97.60 लाख से हरिपुर नवादा ग्राम सभा में क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को बदलने का कार्य।

 90 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!