Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के बाद 30 अप्रैल को अपने पद से रिटायर हो जाएंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 फ़रवरी 2021, शनिवार। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की निगरानी करने के अगले दिन ही 30 अप्रैल को मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा अपने पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। बंगाल, असम और केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। इन राज्यों में 27 मार्च से 29 अप्रैल तक मतदान होगा।शुक्रवार को विज्ञान भवन में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए अरोड़ा ने कहा कि यह उनका आखिरी संवाददाता सम्मेलन है।

उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में अपने कार्यकाल से वे संतुष्ट हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव समेत 11 बड़े चुनावों का संचालन किया। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान बिहार में विधानसभा चुनाव करवाए जाने को ऐतिहासिक करार दिया। अरोड़ा ने कहा, आप कह सकते हैं कि मैंने एक अच्छी पारी खेली। मुझे चुनाव आयुक्तों और अन्य सहयोगियों का भी अच्छा सहयोग मिला। उन्होंने अपनी मां का लिखा हुआ एक शेर भी पढ़ा-किसी से हमसुखन नहीं होता महफिल में परवाना, उन्हें बातें नहीं आती जो अपना काम करते हैं।

चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के चरणबद्ध कार्यक्रम की घोषणा की है। बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया गया है। इससे पहले बंगाल में यहां सात चरणों में चुनाव कराए गए थे। इसके साथ ही असम में तीन चरणों में चुनाव होंगे। जबकि तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक-एक चरण में ही विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बंगाल सहित चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों का एलान करते हुए भरोसा दिया कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष होंगे। साथ ही सुरक्षा के भी पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। इस बीच उन्होंने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए उठाए गए जरूरी एहतियाती कदमों की भी जानकारी दी। इसमें वोटरों के लिए मास्क जरूरी होगा।

 91 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!