Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

केदारनाथ में वीआइपी दर्शन नहीं कर पाएंगे हवाई यात्री, लाइन में होंगे खड़े

रुद्रप्रयाग: इस बार हेलीकॉप्टर से केदारनाथ आने वाले यात्री बाबा के वीआइपी दर्शन नहीं कर पाएंगे। उन्हें आम भक्तों की तरह लाइन में लगकर ही दर्शन करने होंगे। साथ ही मंदिर में फर्जी तरीके से वीआइपी दर्शन करने वालों पर भी पुलिस पूरी तरह रोक लगाएगी।

इसके अलावा यात्री बाबा केदार के व्यवस्थित रूप से दर्शन कर सकें, इसके लिए मंदिर के अंदर की व्यवस्थाएं इस बार पुलिस संभालेगी। अब तक मंदिर समिति के पास ही यह जिम्मा था। लेकिन, बीते वर्ष के अनुभवों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

पुलिस कप्तान प्रह्लाद नारायण मीणा ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। बताया कि केदारनाथ मंदिर में दर्शनों के दौरान देश-विदेश से आने वाले भक्तों को भारी अव्यवस्था झेलनी पड़ती है। लाइन व्यवस्थित न होने के कारण मंदिर के अंदर धक्का-मुक्की होती है, जिससे कई बार भक्त चोटिल तक हो जाते हैं।

लिहाजा इस बार मंदिर के अंदर व्यवस्था बनाने में पुलिस योगदान करेगी। ताकि यात्री सुकून के साथ बाबा के दर्शन कर सकें। एसपी ने यह भी कहा कि वीआइपी दर्शनों की आड़ में कई लोग फर्जी तरीके से मंदिर में घुस जाते हैं। इससे मंदिर के अंदर भारी अव्यवस्था पैदा हो जाती है। जिस पर इस बार पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।

एसपी मीणा ने कहा कि ऑलवेदर रोड के तहत जगह-जगह हाईवे कङ्क्षटग का कार्य चल रहा है। इन स्थानों पर इस बार बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस तैनात की जाएगी। ताकि मार्ग अवरुद्ध होने की दशा में यात्रियों को कोई दिक्कत न हो। कहा कि यात्रा ड्यूटी पर तैनात किसी भी पुलिस कर्मी के यदि लापरवाही बरतने की शिकायत मिलती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने बताया कि यात्रा को व्यवस्थित करने के लिए अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, सोनप्रयाग, रुद्रप्रयाग व तिलबाड़ा में व्यापारियों की बैठकें की जा रही हैं।

प्रशासन को नहीं मिला पीएम का कार्यक्रम

एसपी मीणा ने बताया कि अभी तक प्रशासन को प्रधानमंत्री के केदारनाथ आने का कार्यक्रम नहीं मिला है। हालांकि, सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। केदारनाथ समेत यात्रा पड़ावों पर पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी लगाए जा रहे हैं। इसके लिए अन्य जिलों से भी पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं।

 91 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!