Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

शहरों की सूरत चमकाने के लिए एडीबी ने दिए इतने करोड़ रुपये

देहरादून: राज्य के सभी नगर निगमों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही पेयजल व सीवरेज सिस्टम समेत अन्य कार्यों के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने 1700 करोड़ की राशि देने को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है। एडीबी के इंडिया रेजीडेंट मिशन के कंट्री डायरेक्टर केनिची योकोयामा ने सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर यह जानकारी दी। वहीं, इस मंजूरी के बाद शासन भी सक्रिय हो गया और शाम को मुख्य सचिव ने एडीबी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बताया गया कि सरकार राज्य में नगरीय सुधार कार्यक्रम लागू करेगी और नगर निकायों के लिए अलग से निदेशालय बनाया जाएगा। इस राशि से होने वाले कार्यों के बाद सभी प्रमुख शहरों में 24 घंटे जलापूर्ति के साथ ही अन्य सुविधाओं में सुधार होगा।

एडीबी के इंडिया रेजीडेंट मिशन के निदेशक योकोयामा ने अपने सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरीय सुविधाओं को विकसित कर उन्हें बेहतर बनाने को सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य में संस्थागत प्रक्रियाओं को पारदर्शी और आउटकम बेस्ड बनाया जा रहा है। एडीबी सहायतित कार्यक्रमों की मजबूती के लिए उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीएमयू) और अंतरविभागीय समन्वय पर बल दिया।

एडीबी के कंट्री डायरेक्टर योकोयामा ने नगर निकायों की आर्थिक रूप से मजबूती और उनके संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए रिफार्म प्रोग्राम चलाने की बात भी कही। साथ ही भरोसा दिलाया कि राज्य को एडीबी से फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी। नए प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, शहरी विकास सचिव आरके सुधांशु, वित्त सचिव अमित नेगी, एडीबी साउथ एशिया के नगर विकास डिवीजन के निदेशक शेखर बोनू, विशेषज्ञ एलेक्जेंड्रा आदि मौजूद थे।

अक्टूबर तक तैयार होगी डीपीआर

शाम को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एडीबी के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में इस राशि से होने वाले कार्यों के साथ ही सरकार की ओर से उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की गई। बताया गया कि इस योजना में सभी प्रमुख शहरों में 24 घंटे पानी की आपूर्ति, सीवरेज सिस्टम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सड़क और परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा। साथ ही शहरों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

बैठक में मुख्य सचिव ने भरोसा दिलाया कि सरकार राज्य में नगरीय सुधार कार्यक्रम लागू करेगी। पीएमयू को मजबूत किया जाएगा। 30 फीसद डीपीआर अक्टूबर तक तैयार होगी। पहले चरण में परियोजना के लिए अलग से पीआइयू बनेगा। साथ ही नगर निकायों के लिए अलग से निदेशालय बनाया जाएगा। इसके अलावा नगरीय डाटा सेंटर की स्थापना, जीएसटी आधारित प्रॉपर्टी टैक्स, जल संस्थान में चौबीस घंटे जलापूर्ति सेल जैसे कदम भी उठाए जाएंगे।

 77 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!