Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

शहरों में शामिल हुए गांवों की अब बदलेगी सूरत

देहरादून: नगर निकायों के सीमा विस्तार में शहरों का हिस्सा बने ग्रामीण क्षेत्रों में नगरीय सुविधाएं मुहैया कराने पर सरकार का खास फोकस है। इस सिलसिले में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलाधिकारियों को इस सिलसिले में निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने के लिए आवश्यक उपाय करने कहा।

सरकार ने राज्य के 92 नगर निकायों में से 41 का सीमा विस्तार किया है। इसमें 248 ग्राम पंचायतें प्रभावित हुई। 168 ग्राम पंचायतों को पूरी तरह से निकायों में शामिल किया गया, जबकि 80 को आंशिक रूप से। अब शहरों का हिस्सा बने इन ग्रामीण इलाकों को चमकाने पर फोकस किया गया है। इस कड़ी में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलाधिकारियों से जानकारी लेने के साथ ही उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि नगरों में शामिल किए गए नए क्षेत्रों का कायाकल्प करने के मद्देनजर वहां नियमित साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, शुद्ध पेयजल, सड़क समेत अन्य नागरिक सुविधाओं के लिए कार्ययोजना तैयार कर नगर विकास विभाग को अविलंब उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर सचिव आवास अमित नेगी, सचिव पेयजल अरविंद सिंह ह्यांकी, अपर सचिव नियोजन रंजीत कुमार सिन्हा, अपर सचिव नगर विकास विनोद कुमार सुमन, एमडीडीए के उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव आदि भी मौजूद थे।

 63 total views,  2 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!