Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

मुख्‍यमंत्री ने विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को मंच से नीचे उतारा

देहरादून : भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन बिना आमंत्रण सीएम से मिलने दून विश्वविद्यालय पहुंचे तो मुख्यमंत्री ने उन्हें न केवल मंच से नीचे उतरने का आदेश दिया, बल्कि ज्ञापन लेने से भी इन्कार कर दिया।

शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय के खेल मैदान में ‘आपकी राय, आपका बजट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूं तो कार्यक्रम 11.30 बजे शुरू होना था, लेकिन मुख्यमंत्री को दिल्ली से लौटते हुए कुछ विलंब हो गया। उनका हेलीकॉप्टर 12.05 बजे पर दून विवि के मैदान में ही उतरा। मंच पर सिर्फ मुख्यमंत्री के लिए ही कुर्सी थी। अतिथियों और छात्रों के बैठने की व्यवस्था मंच के सामने की गई थी।

सीधे मंच पर पहुंचे विधायक

करीब पौन घंटे बाद 12.45 बजे नीला कोट और काली टोपी लगाए विधायक चैंपियन शामियाने में पहुंचे और सीधे मंच की ओर बढ़े। जैसे ही वह मंच के नजदीक पहुंचे तो सुरक्षा कर्मियों ने उनको रोकने का प्रयास किया, बावजूद इसके चैंपियन मंच तक पहुंच गए। यह देख सीएम का पारा चढ़ गया। मुख्यमंत्री हाथ से इशारा कर बोले ‘सामने बैठिए, बैठने जगह उधर है।’ इस पर विधायक पहली पंक्ति में दून विवि के कुलपति चंद्रशेखर नौटियाल की बगल वाली कुर्सी पर बैठ गए।

सीएम बोले, यह ज्ञापन देने की जगह नहीं

दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे कार्यक्रम समाप्त हुआ तो मीडिया के लोग मुख्यमंत्री से सवाल जवाब करने लगे। तभी विधायक चैंपियन एक बार फिर हाथ में ज्ञापन लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास पहुंचे। इस बार तल्ख तेवर में मुख्यमंत्री बोले ‘यह ज्ञापन देने की जगह नहीं है।’ इस चैंपियन ने कहा कि ‘सर बात तो सुन लीजिए’। सीएम ने फिर कहा कि ‘यह बात सुनने की भी जगह नहीं है।’

ग्रुप फोटो में भी नहीं किया शामिल

इसके बाद मुख्यमंत्री छात्रों के साथ ग्रुप फोटो खिंचाने लगे। प्रणव चैंपियन फिर उनके पीछे हो लिए। जैसे ही चैंपियन निकट आए तो उन्हें हाथ से इशारा कर दूर रहने का संकेत दिया। इस पर प्रणव दर्शकों के साथ खड़े हो गए। इसके बाद मुख्यमंत्री अपनी कार में बैठ वहां से निकल गए।

कोपरेटिव के चुनाव का था ज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दून विवि से जाने के बाद मीडिया से रूबरू चैंपियन ने बताया कि वह मुख्यमंत्री को कोओपरेटिव चुनाव समय पर नहीं न कराए जाने के बारे में ज्ञापन देने आए थे।

मुख्यमंत्री मेरे बड़े भाई :चैंपियन

सीएम के तल्ख तेवर देखकर विधायक प्रणव चैंपियन  सुरक्षात्मक नजर आए। उन्होंने मीडिया से कहा कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वह भाजपा के सच्चे सिपाही हैं। कहा कि उनके रगों में भाजपा से अटूट प्रेम का खून दौड़ता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें शुक्रवार शाम को निवास बुलाया है। जब उनसे पूछा गया कि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत उन्हें चुप रहने की नसीहत दे चुके हैं। इस पर चैंपियन ने कहा कि धन सिंह रावत मेरी छोटे भाई हैं मैं उनकी सलाह को बुरा नहीं मानता।

 

 

 64 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!